search

नोएडा कपल मौत: दोनों के सिर में फंसी मिली गोली, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से खुले कई राज

cy520520 1 hour(s) ago views 666
  

सुमित और रेखा की फाइल फोटो और वॉट्सएप सुसाइड नोट। सौ. स्वजन



मुनीश शर्मा, नोएडा। वेलेंटाइन डे पर नोएडा सेक्टर 107 में कार में गोली लगे मिले युवक-युवती शव मामले में दोनों शुक्रवार शाम करीब साढ़े छह बजे इलेक्ट्रॉनिक सिटी मेट्रो स्टेशन पर मिले थे। दोनों नोएडा और दिल्ली घूमते रहे थे। फिर मोबाइलों को फ्लाइट मोड पर कर लिया था।
सटाकर मारी थी गोली

पुलिस को भी दोनों के मोबाइल फ्लाइट मोड पर लगे मिले हैं, जबकि पोस्टमॉर्टम रिपेार्ट में दोनों की मौत कारण बुलेट इंजरी(गन शॉट) आया है। पुलिस को यह भी पता चला है कि दोनों के सिर में गोली फंसी रह गई थी। इससे साफ है कि गोली सटाकर मारी गई थी। उधर, स्वजन ने दोनों युवक-युवती का रविवार दोपहर क अंतिम संस्कार कर दिया।

  

सुमित के घर की महिलाओं को रविवार सुबह करीब साढ़े दस बजे दोनों के जान देने के बारे में बताया गया। पुलिस ने दोनों पक्षों की ओर से शिकायत मिलने से मना किया है। बैलास्टिक रिपोर्ट संबंधी साक्ष्य और दोनों के मोबाइल प्रयोगशाला भेजे हैं। पुलिस सीसीटीवी और सर्विलांस से दोनों का रूट मैप भी तैयार कर रही है।
शाम 6 बजकर 5 मिनट पर दफ्तर से निकली थी युवती

विश्वसनीय सूत्रों की माने तो युवती शुक्रवार शाम करीब छह बजकर पांच मिनट पर 62 स्थित कार्यालय से फोन पर बात करते हुए निकली थी। उसके बाद करीब एक किलोमीटर पैदल चलकर नोएडा इलेक्ट्रॉनिक सिटी मेट्रो स्टेशन पहुंची थी। वहां पर सुमित से मिली थी। दोनों कार से नोएडा में घूमते रहे। कालिंदी कुंज की ओर भी गए थे। कार में घूमते रहे थे।

  

नोएडा सेक्टर 107 स्थित लोटस 300 सोसायटी के पीछे वाली सलारपुर सड़क पर बंद कार में युवक और युवती के गोली लगे शव मिलने की जानकारी के बाद घटना स्थल पर पहुंची पुलिस। जागरण

सुमित का मोबाइल फोन शाम से बंद आने लगा था, जबकि रेखा का मोबाइल फोन चालू था, लेकिन सात बजे के बाद रेखा ने कॉल उठानी बंद कर दी थी। पुलिस ने देर रात को रेखा की टावर की लोकेशन सलारपुर के आसपास ही बताई थी, लेकिन दोनों मिले नहीं थे। रिश्तेदारों के मुताबिक शनिवार सुबह करीब साढ़े छह बजे रेखा का मोबाइल फोन भी बंद हो गया था।

सूत्रों की माने तो दोनों ने अपने मोबाइल को फ्लाइट मोड पर रख हुआ था। एडीसीपी नोएडा मनीषा सिंह ने बताया कि सुमित और रेखा की मौत का कारण गनशॉट आया है। दोनों के पोस्टमॉर्टम कराकर स्वजन को सौंप दिए गए। दोनों का रविवार को अंतिम संस्कार हो गया। दोनों पक्षों से कोई शिकायत नहीं मिली।
दोनों ने साथ की थी पढ़ाई

सुमित के भाई सचिन ने बताया कि 2010-11 में दोनों दिल्ली मयूर विहार एक्सटेंशन के सरकारी स्कूल में साथ पढ़े थे। उसके बाद सुमित ने जनकपुरी के इंदिरा गांधी कालेज से फिजिकल एजुकेशन में ग्रेजुएशन किया, जबकि रेखा ने बीकॉम।

उसके बाद दोनों ने सैनेटरी इंस्पेक्टर का कोर्स किया था। सुमित पानी का प्लांट चलाने लगा था, जबकि रेखा सेक्टर 62 के एक कंपनी कार्यालय में नौकरी कर रही थी। 2017 में हुए रोड एक्सीडेंट से पहले जिलास्तरीय क्रिकेटर भी था।
दोनों के स्वजन थे एक-दूसरे के संपर्क में

सुमित ने शुक्रवार दोपहर को रेखा को आत्महत्या करने का मैसेज किया था। वह मैसेज रेखा की यूके में बहन-बहनोई को भी मिला था। उन्होंने इस संबंध में सुमित की भाभी से भी बात की थी। दोनों परिवार के कुछ सदस्य एक-दूसरे के संपर्क में भी थे।
यह है मामला

दिल्ली त्रिलोकपुरी का रहने वाला 32 वर्षीय सुमित और नोएडा सलापुर गांव की रहने वाली 30 वर्षीय रेखा आपस में करीब 15 साल से प्रेम-प्रसंग में थे। दिल्ली से पढ़ाई के दौरान संपर्क में आए थे।

शनिवार को नोएडा सेक्टर 107 स्थित लोटस 300 सोसायटी के पीछे वाली सलारपुर रोड पर आल्टरोज सफेद लाक कार में दोनों के गोली लगे शव मिले थे। पुलिस ने शीशा तोड़कर दोनों के शव बाहर निकाले थे। दोनों शुक्रवार शाम से लापता थे।

ये भी पढ़ें- \“मैं मरने जा रहा हूं... मुझे धोखा दिया है\“, सुसाइड नोट से खुला राज; नोएडा में 15 साल के रिश्ते का दर्दनाक अंत
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
158062