search

दिल्ली में 500 रुपये के विवाद में युवक की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार

cy520520 Yesterday 22:57 views 823
  

युवक की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या करनेवाला आरोपित गिरफ्तार।



जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। चांदनी चौक स्थित गांधी पार्क में 20 से 25 वर्षीय युवक की पत्थर से सिर कुचलकर बेरहमी की गई हत्या का मामला सुलझाते हुए कोतवाली थाना पुलिस की टीम ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित की पहचान थाना आदर्श मंडी, जिला शामली, यूपी के जुनैद खान के रूप में हुई है। मृतक की पहचान कांचा के रूप में हुई थी।

आरोपित ने कांचा की इसलिए हत्या कर दी थी क्योंकि उसने शराब के नशे में आरोपित से 500 रुपये मांगे थे। इसी बात को लेकर दोनों में झगड़ा हुआ और आरोपित ने कांचा की बेरहमी से हत्या कर दी। पुलिस ने हत्या के समय आरोपित के पहने हुए खून से सने कपड़े और खून से सना पत्थर बरामद कर लिया है।

उपायुक्त राजा बांठिया के मुताबिक, सात फरवरी को कोतवाली थाने में सूचना मिली कि लेबर चौक, चांदनी चौक के पास गांधी पार्क में एक शव पड़ा हुआ है। पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जहां 20 से 25 वर्षीय युवक का खून से लथपथ शव मिला और उसके सिर पर गहरी चोटें थीं। मौके पर खून के धब्बों वाला एक बड़ा पत्थर भी मिला, जिसे पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया। मौके पर कोई चश्मदीद गवाह नहीं मिला और पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
250 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली

जांच के दौरान पुलिस टीम ने चांदनी चौक के आस-पास लगे 250 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और मुखबिरों को तैनात किया। इसके अलावा चांदनी चौक के आसपास के इलाकों के 400 से अधिक स्थानीय लोगों, आवारा, श्रमिकों आदि से पूछताछ की गई। पांच दिन की तलाश के बाद, टीम को सुराग मिला कि कांचा नामक युवक को छह फरवरी की रात गांधी पार्क के पास जुनैद के साथ देखा गया था।

मुखबिर की निशानदेही पर 12 फरवरी की देर उसे खोया वाली गली, लेबर चौक के पास से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने मृतक की पहचान कांचा के रूप में की, जो लंबे समय से चांदनी चौक इलाके में आवारा रहता था और आस-पास के इलाकों में फुटपाथ या पार्क में सोने वाले श्रमिकों व आवारा लोगों की जेब से पैसे चोरी करता था।

यह भी पढ़ें- पूर्वी दिल्ली के एक घर में मिला महिला का शव: सिर, पेट और हाथ पर मिले हमले के गहरे निशान; पति फरार
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
158097