search

RSS न होता तो तिलक, जनेऊ का सम्मान नहीं होता, जातिवाद और छुआछूत से हिन्दुओं को हो रहा नुकसान: साध्वी प्राची

cy520520 3 hour(s) ago views 401
  



संवाद सूत्र, जागरण मुजफ्फरनगर। सनातन धर्म की प्रचारिका साध्वी प्राची ने कहा कि हिन्दू होने पर गर्व हैं। आरएसएस न होता तो तिलक, जनेऊ का सम्मान नहीं होता। छुआछूत से हिन्दुओं को नुकसान हो रहा है। जातिवाद के चक्कर में नही पडना है।

भोपा स्थित जूनियर हाई स्कूल में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के शताब्दी स्थापना वर्ष पर दिव्य हिन्दू सम्मेलन हुआ। साध्वी प्राची ने उन्हाेंने कहा कि घर में नौकरानी का सम्मान नहीं होता और घरों में कुत्ते को गोद में लेकर दुलारा जाता है। शादी को जिम्मेदारी समझे, इसे एन्जाय न कहें। ईसा मूसा की संस्कृति से सनातन को नुकसान हो रहा है।

पश्चिम की संस्कृति को छोड़कर बच्चो को वैदिक संस्कृति सिखानी है। हिन्दू घटेगा तो वह मरेगा। स्वामी यशवीर महाराज ने कहा कि मुस्लिमो द्वारा अनेक प्रकार के जिहाद चलाए जा रहे हैं। अब भिक्षा जिहाद भी सामने आया है। कुछ व्यक्ति पहचान बदलकर हिन्दुओं को ठगने का काम कर रहे थे।

हिंदू जनसंख्या को बढ़ाना है। आरएसएस के पश्चिमी उत्तर प्रदेश के क्षेत्र प्रचारक महेन्द्र ने कहा कि स्वतंत्रता आंदोलन में संघ कार्यकर्ताओ ने अनेक कष्ट झेले संघ कुटुंब प्रबोधन, सामाजिक समरसता, पर्यावरण संरक्षण, नागरिक कर्तव्य, स्वदेशी के अपने अभियान पर निरंतर कार्य कर रहा है।

सम्मेलन में सुरेश चव्हाण ने कहा कि मुस्लिमों द्वारा अपनी जनसंख्या लगातार बढ़ाई जा रही और हिन्दुओं की जनसंख्या घट रही है। जो आबादी हिन्दू बाहुल्य थी वह अब हिन्दू विहीन होती जा रही है। यह हिन्दुओं का देश है। सोशल मीडिया पर हिन्दुओं मे फूट डालने का काम किया जा रहा है।

समापन पर जनसंख्या बढ़ाने, जातियों मे न बंटने का संकल्प दिलाया गया। कार्यक्रम में गुरुकुल के छात्रों द्वारा योग व मल्लखम्ब का प्रदर्शन किया गया। देव संस्कृति विश्चविद्यालय हरिद्वार की छात्रा रितंबरा ठाकुर ने शिव स्तुति की प्रस्तुति दी। जिसके बाद भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया गया। सम्मेलन की अध्यक्षता सौराज सिंह व संचालन छात्रा मुस्कान रघुवंशी व नीरज ने किया
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
158109