search

UP Ranking: खोए मोबाइल लौटाने में बरेली ने गाड़ा झंडा, यूपी में बना नंबर-1 जिला; देखें टॉप-10 लिस्ट

Chikheang 3 hour(s) ago views 467
  

प्रतीकात्‍मक च‍ित्र



जागरण संवाददाता, बरेली। लोगों के खोए हुए मोबाइ़लों को वापस कराने में बरेली ने रिकार्ड बनाया है। प्रदेश से जारी हुई रैंकिंग के अनुसार बरेली ने इस वर्ष खोए मोबाइल वापस करने में पहला स्थान प्राप्त किया है। जबकि दूसरे और तीसरे स्थान पर कौशांबी व भदोही आया है। बात अगर सबसे अंतिम पायदान की हो तो प्रदेश में मैनपुरी सबसे अंतिम हैं।

पुलिस रिकार्ड के अनुसार, इस वर्ष जनवरी में कुल 219 मोबाइल ट्रेस के लिए दर्ज हुए। इनमें से 130 मोबाइल बरामद कर सीधे उनके मालिकों के हाथ में सौंप दिए गए जिसका रिकवरी प्रतिशत 59.36 रहा। जबकि बरामद मोबाइल की संख्या के आधार पर वाल्यूम स्कोर देखा जाए तो वह शत-प्रतिशत रहा।

पुलिस के अनुसार, कोई भी मोबाइल खोने पर जब पीड़ित थाने आता है तो उस मोबाइल को आइएमइआइ नंबर के जरिए ट्रेसिंग, नेटवर्क कंपनियों से तालमेल और लगातार फालोअप से उन्हें ट्रेस कर लिया जाता है। एसएसपी अनुराग आर्य का कहना हैं कि खोए हुए मोबाइल को बरामद कराने में थाना पुलिस और सर्विलांस टीम का महत्वपूर्ण योगदान होता है।
टाप 10 में रहे ये जिले

शासन से जारी डाटा के अनुसार खोए मोबाइल बरामद कराने में सबसे पहले नंबर पर बरेली, दूसरे कौशांबी, तीसरे पर भदोही, चौथे पर संभल, पांचवे पर हाथरस, छठे पर जालौन, सातवें पर सोनभद्र, आठवें पर झांसी, नौवे नंबर पर राय बरेली और दसवें पर अमेठी है। सबसे अंतिम पायदान पर मैनपुरी है।

  

यह भी पढ़ें- मुस्‍ल‍िम सहेलियों ने ह‍िंंदू सहेली को जाल में फंसाया, नशीला पदार्थ देकर भाई से कराया दुष्कर्म; पूरे परिवार पर FIR
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
162388