search

लातेहार में नशे में धुत निलंबित सीओ ने थार से शिव बारात में मचाया उत्पात, कई चोटिल; पुलिस ने हिरासत में लिया

deltin33 3 hour(s) ago views 543
  

निलंबित सीओ ने शिव बारातियों को थार से मारी टक्कर।



संवाद सूत्र, जागरण मनिका (लातेहार)। मनिका प्रखंड क्षेत्र में महाशिवरात्रि के अवसर पर निकाली जा रही शिव बारात के दौरान रविवार की रात एक निलंबित सीओ प्रमोद कुमार ने नशे की हालत में महिंद्रा थार वाहन चलाते हुए बारात के रास्ते में खड़ी कार और बाइक से टकरा दिया।

इसके साथ ही शिव बारात में निकली झांकी देख रहे कुछ लोग चोटिल भी हुए। गनीमत यह रही कि किसी को गंभीर चोट नहीं लगी। लोगों ने बताया कि यह वही अधिकारी हैं जिन्हें पहले गढ़वा के मझिआंव कांड के सिलसिले में निलंबित किया गया था। घटना के समय थार वाहन पलामू से रांची की ओर जा रहा था।

टक्कर लगने के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए निलंबित सीओ को भीड़ से बाहर निकालकर हिरासत में ले लिया और वाहन को कब्जे में किया। किसी के गंभीर घायल होने की सूचना नहीं है। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।

घटनास्थल पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग जुट गए थे। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त जवानों को भी तैनात किया था।

यह भी पढ़ें- रांची में बिजली उत्पादन निगम की संपत्ति कुर्क करने की तैयारी, BHEL मामले में जारी हो सकता है वारंट
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
471635