search

गुरुग्राम में रिटायर्ड सब इंस्पेक्टर की संदिग्ध मौत, बिसरा जांच को भेजा; हार्ट अटैक की आशंका

deltin33 1 hour(s) ago views 573
  

गुरुग्राम में हरियाणा पुलिस के रिटायर्ड सब इंस्पेक्टर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत।



जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। हरियाणा पुलिस के रिटायर्ड सब इंस्पेक्टर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उनका शव शनिवार शाम गुरुद्वारा रोड स्थित कमला नेहरू पार्क में पाया गया। शहर थाना पुलिस ने रविवार को शव को पोस्टमार्टम के बाद स्वजन को सौंप दिया। प्रथम दृष्टया मामला हार्ट अटैक का बताया जा रहा है। हालांकि, पोस्टमार्टम में इसकी जानकारी साफ नहीं हो पाई। बिसरा को लैब में जांच के लिए भेज दिया गया है।

मृतक की पहचान मूल रूप से रोहतक के मोखरा गांव के रहने वाले 80 वर्षीय भगवत स्वरूप के रूप में हुई है। बताया जाता है कि भगवत स्वरूप गुरुग्राम के गाडौली खुर्द गांव में रह रहे थे। ये हरियाणा पुलिस में सब इंस्पेक्टर के पद से सेवानिवृत्त थे। शहर थाना पुलिस ने बताया कि शनिवार शाम पार्क में टहलने पहुंचे कुछ लोगों ने इन्हें अचेत अवस्था में पड़ा देखा तो पुलिस को सूचना दी। अस्पताल में डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

थाना पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है। हालांकि, परिवार के लोगों ने कोई भी शिकायत नहीं दी है। बिसरा जांच के लिए लैब भेजा गया है।

यह भी पढ़ें- गुरुग्राम में रिश्वत लेने की दोषी इंस्पेक्टर बर्खास्त, ईटीओ की बर्खास्तगी की भी सिफारिश
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
471689