search

RTE के पहले फेज के तहत प्राइवेट स्कूलों में एडमिशन के लिए आज अंतिम मौका, 18 फरवरी को निकलेगी लॉटरी

LHC0088 1 hour(s) ago views 401
  

आरटीई के पहले चरण के आवेदन की अंतिम तिथि आज



राज्य ब्यूरो, जागरण लखनऊ। निश्शुल्क और अनिवार्य शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आरटीई) के तहत निजी विद्यालयों में प्रवेश के लिए पहले चरण के आवेदन की अंतिम तिथि 16 फरवरी है। इस चरण की आवेदन प्रक्रिया दो फरवरी से शुरू हुई थी। अब तक आरटीई पोर्टल पर दो लाख से अधिक आवेदन किए जा चुके हैं।  

पहले चरण में आवेदन करने वाले बच्चों के लिए लॉटरी 18 फरवरी को जारी की जाएगी। प्रदेश में 68 हजार से अधिक निजी विद्यालयों में आरटीई के तहत 6.80 लाख सीटों पर प्रवेश दिया जाना है।  

इन सीटों के लिए आवेदन प्रक्रिया तीन चरणों में पूरी की जाएगी। दूसरे चरण के आवेदन 21 फरवरी से सात मार्च तक किए जा सकेंगे। वहीं, तीसरे चरण में 12 मार्च से 25 मार्च तक आवेदन का अवसर मिलेगा। बेसिक शिक्षा विभाग ने 29 मार्च तक प्रवेश प्रक्रिया पूरी करने का लक्ष्य रखा है।

यह भी पढ़ें- योगी सरकार के मिशन शक्ति से 18 लाख महिलाएं बनीं \“लखपति\“, स्वयं सहायता समूहों ने रचा नया इतिहास
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
160471