search

नरेला के स्मृति वन में पलाश महोत्सव: फूलों, संस्कृति और हरियाली का अद्भुत संगम

deltin33 1 hour(s) ago views 275
  

रेला के स्मृति वन में आयोजित पलाश महोत्सव।



जागरण संवाददाता, बाहरी दिल्ली। नरेला के स्मृति वन में बृहस्पतिवार से शुरू हुआ प्रकृति के रंग, प्रकृति के संग पलाश महोत्सव में लोग अलग-अलग फूलों और पौधे का लुत्फ उठा रहे हैं। रविवार को यहां सैकड़ों की संख्या में पहुंचे लोग अलग-अलग फूलों को देख उत्साहित हुए।

महोत्सव में देशी और विदेशी प्रजातियों के सुंदर फूलों और पौधों की भव्य प्रदर्शनी लगाई गई है। यह प्रदर्शनी न केवल प्रकृति प्रेमियों को आकर्षित कर रही है, बल्कि विभिन्न तरह के पुष्प सजावट भी दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर रहे हैं। विशेष रूप से पक्षियों, जानवरों के आकार में बनाई गई पुष्प सजावट लोगों के आकर्षण का केंद्र है।

डीडीए के एक अधिकारी ने बताया कि इस महोत्सव का मुख्य उद्देश्य है लोग यहां आए और फूलों को देखें जो प्रकृति ने हमें दिया है, हम चाहते हैं कि लोग कुछ समय प्रकृति की गोद में बिताएं, उन्हें यहां आकर बहुत अच्छा लगेगा। यहां की हरियाली देखकर उन्हें प्रकृति के रंग की समझदारी होगी।

इस महोत्सव में खास यह है कि लोग फूलों की सजावट देख रहे हैं, हर तरह के फूल यहां पर लगाए गए हैं। वहीं बच्चों के लिए भी खेलने की व्यवस्था है, लोगों के लिए यहां पर सांस्कृतिक कार्यक्रम कराए जा रहे हैं। खाने के भी अलग-अलग स्टाल लगे हैं। आज सोमवार को महोत्सव का आखिरी दिन है, जो सुबह 9:00 से शुरू होकर शाम के 7:00 बजे तक चल रहा है। वहीं लोगों के लिए 25 रुपये का टिकट है।
स्मृति वन में करीब 30 तरह के हैं फूल

इस वन को देखने के लिए रविवार सुबह से ही लोग पहुंचने लगे। लोग इस वन की खूबसूरती कि लोग खूब तारीफ कर रहे हैं। इस पार्क में तकरीबन 30 तरह के फूल लगाए गए हैं। जिसमें कैलेंडुला,डायन्थस,जिनिया,कासमास,गुलाब, गेंदा, गुलदाउदी, डहेलिया, पिटूनिया, पैंसी,गजानिया व ट्यूलिप खास फूल है।

वहीं पार्क के अंदर फूलों से अलग-अलग सजावट की गई है, फूलों से हिरण बनाया गया है तो कहीं तितली बनाया गया है तो कहीं फूलों से हाथी बनाया गया है। यहां आए लोगों ने बताया कि इस पार्क की खूबसूरती को देखने के लिए पहुंचे हैं, जहां उन्हें बहुत अच्छा लग रहा है। रंग-बिरंगे फूल खिले हुए हैं, जहां बैठने की खाने की हर तरह की सुविधा है साथ ही इस पार्क में शांति है, चिड़ियों की चहचाहट है तो बहुत अच्छा लग रहा है।

यह भी पढ़ें- वेलेंटाइन डे पर गर्लफ्रेंड ने मिलने से किया इनकार तो युवक ने निगला जहर, मौत; जांच में जुटी पुलिस
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
471749