नैनीताल झील।
जागरण संवादाता, नैनीताल। एनसीएमआरडब्ल्यूएफ और आईएमडी की माने तो आने वाले दिनों में सरोवर नगरी का मौसम शुष्क रहने वाला है। जो पश्चिमी विक्षोभ आ भी रहा है तो तीन हजार फीट से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बारिश और हिमपात तक सिमट जाएगा। तापमान बढ़ने से गर्मी का एहसास बढ़ने लगेगा।
शीत का सत्र अब सूखे के साथ बीत गया
आर्यभट्ट प्रेक्षण विज्ञान शोध संस्थान एरीज के वरिष्ठ विज्ञानी डॉक्टर नरेंद्र सिंह ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभों में ताकत रह नहीं गई है। जिस कारण शीत का यह सत्र का अधिकांश समय सूखे के साथ बीत गया अब राष्ट्रीय मध्यम श्रेणी मौसम पूर्वानुमान केंद्र (एनसीएमआरडब्ल्यूएफ) की जारी पूर्वानुमान भी निराश करने वाला है, जिसके चलते नैनीताल में आने वाले दिनों में बर्फबारी और वर्षा की उम्मीद नहीं है।
फरवरी अंत तक तापमान बढ़ने लगेंगे
फरवरी अंत तक तापमान बढ़ने लगेंगे। इस बीच धूप तो रहेगी, लेकिन धुंध भी छाए रहने से मौसम का स्वरूप कुछ अलग नजर आएगा। इधर मौसम विभाग देहरादून के निदेशक सीएस तोमर के अनुसार नए पश्चिमी विक्षोभ के आने से मंगलवार व बुधवार को मौसम में मामूली बदलाव आएगा। इसका अधिक प्रभाव तीन हजार फीट से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की वर्षा व बर्फबारी के रूप में नजर आएगा।
सरोवर नगरी में दिन में धूप के बाद शाम को छाई धुंध से बड़ी ठंड
नैनीताल। सरोवर नगरी में रविवार को दिन में धूप के बाद शाम को छाई धुंध से ठंड में बढ़ोतरी हो गई। नगर में सुबह के समय तेज धूप का मौसम बना हुआ था और मौसम गर्म रहने की संभावना नजर आ रही थी, लेकिन दोपहर में मौसम का अलग अंदाज देखने को मिला। अचानक घने बादल उमड़े तो नगर में धुंध छानी शुरू हो गई। अपरान्ह तीन बजे ठंड महसूस होने लगी। इसके बाद सांय पांच धुंध छट गई और मौसम खुशनुमा हो गया। जीआईसी मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अधिकतम तापमान 19 और न्यूनतम नौ डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
यह भी पढ़ें- UP Weather Today: 24 घंटे बाद यूपी में बरसेंगे बादल, गरज-चमक के साथ इन जिलों में होगी बारिश!
यह भी पढ़ें- Himachal Weather: हिमाचल में तेजी से बदला मौसम, तेज धूप से मैदानी इलाकों में गर्मी; एक हफ्ते तक साफ रहेगा मौसम |