search

शादी के लिए भगवान शिव से मांगी थी मन्नत... बुर्का पहनकर सोनी खान ने पूरी की कांवड़ यात्रा, शिव मंदिर में किया जलाभिषेक

LHC0088 1 hour(s) ago views 349
  

कांवड़ के दौरान सोनी खान।



जागरण संवाददाता, एटा। जैथरा थाना क्षेत्र के खजुराह गांव निवासी सोनी खान ने अपनी मन्नत पूरी होने पर भगवान भोलेनाथ के मंदिर में कांवड़ चढ़ाकर जलाभिषेक किया। विशेष बात यह रही कि उन्होंने पूरी कांवड़ यात्रा बुर्का पहनकर की, जिसे लेकर क्षेत्र में दिनभर चर्चा बनी रही।

सोनी खान धुमरी के पास स्थित खजुराह गांव की रहने वाली हैं। उन्होंने बताया कि दो वर्ष पूर्व उन्होंने भगवान भोलेनाथ से अपने विवाह को लेकर मन्नत मांगी थी। उनकी आस्था और श्रद्धा के अनुसार उनकी मनोकामना पूर्ण हुई और उनका विवाह हिंदू रीति रिवाज से अमरजीत सिंह चौहान के साथ संपन्न हुआ। विवाह के बाद उन्होंने अपनी प्रतिज्ञा के अनुसार कांवड़ चढ़ाकर जलाभिषेक करने का संकल्प लिया था।
जैथरा क्षेत्र के गांव खजुराह के युवक से दो वर्ष पहले की थी हिंदू रीति रिवाज से शादी



शनिवार को सोनी खान खजुराह से कांवड़ लेने कासगंज जनपद के कादरगंज गंगा घाट पहुंचीं। वहां से गंगाजल भरकर वह वापस लौटीं और परसोंन स्थित प्राचीन शिव मंदिर में पहुंचकर शिवलिंग पर विधि विधान से जलाभिषेक किया। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की मौजूदगी में उन्होंने हर हर महादेव के जयकारे लगाए और परिवार की सुख शांति व समृद्धि की कामना की।
शादी के लिए ही भगवान शिव से सोनी ने मांगी थी मन्नत

सोनी खान ने बताया कि पिछले लगभग दो वर्षों से वह भगवान भोलेनाथ की नियमित पूजा अर्चना कर रही हैं और उनके प्रति गहरी आस्था रखती हैं। उनका कहना है कि सच्चे मन से की गई प्रार्थना अवश्य स्वीकार होती है। इसी विश्वास के साथ उन्होंने अपनी मन्नत पूरी होने पर कांवड़ यात्रा कर जलाभिषेक किया। पूरी यात्रा के दौरान उन्होंने बुर्का पहना। रास्ते में अनेक स्थानों पर लोगों ने उन्हें उत्सुकता से देखा और कई लोगों ने उनके साथ फोटो भी खिंचवाई। उनकी यह यात्रा क्षेत्र में आपसी सद्भाव और आस्था का विषय बनी रही।
मंदिर प्रशासन द्वारा सोनी खान का जलाभिषेक कराया और उन्होंने शांतिपूर्वक अपनी पूजा संपन्न की

वहीं परसोंन मंदिर में जलाभिषेक के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ मौजूद रही। मंदिर प्रशासन द्वारा सोनी खान का जलाभिषेक कराया और उन्होंने शांतिपूर्वक अपनी पूजा संपन्न की। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि आस्था का कोई बंधन नहीं होता।

सोनी खान की यह पहल सामाजिक समरसता और व्यक्तिगत विश्वास का उदाहरण मानी जा रही है। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर उनकी कांवड़ यात्रा और जलाभिषेक ने क्षेत्र में विशेष चर्चा बटोरी है।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
160546