search

बलूच लिबरेशन आर्मी ने 7 पाकिस्तानी फौजी को किया अगवा, इस्लामाबाद को दिया सात दिन का अल्टीमेटम

deltin33 1 hour(s) ago views 698
  

बलूच लिबरेशन आर्मी ने पाकिस्तानी फौजियों को किया कैद



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अलगाववादी मिलिटेंट ग्रुप बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) ने दावा किया है कि उसने पाकिस्तान के सिक्योरिटी फोर्स के सात सदस्यों को हिरासत में ले लिया है।

BLA ने यह भी दावा किया है कि उसने इन कैदियों की अदला-बदली के लिए पाकिस्तानी सरकार को सात दिन की डेडलाइन दी है।
पाकिस्तान की सरकार को दिया अल्टीमेटम

बलूच आर्मी ने पाकिस्तान की सरकार को चेतावनी दी है कि अगर इन सात दिनों में किसी तरह की बातचीत नहीं की गई तो कैदियों को फांसी दी जा सकती है।

संगठन ने इस्लामाबाद में बैठी सरकार के लिए एक वीडियो मैसेज भी जारी किया, जिसमें बलूच आर्मी का कहना है कि डेडलाइन खत्म होने में छह दिन बाकी हैं।

इस मामले में अभी पाकिस्तानी सरकार की ओर से कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है।

यह भी पढ़ें- पाकिस्तान की जेल में इमरान खान की आंख की जांच, 85% रोशनी खोने की शिकायत!
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
471836