search

Jharkhand News: सारंडा में IED विस्फोट, कोबरा बटालियन के दो जवान हुए घायल

LHC0088 2025-12-15 01:07:56 views 863
  

आइईडी विस्फोट में घायल जवान को एंबुलेंस से उतारकर अस्पताल ले जाते जवान। (जागरण)



जागरण संवाददाता, चाईबासा। पश्चिमी सिंहभूम जिले के सरांडा जंगल में रविवार को माओवादी विरोधी तलाशी अभियान के दौरान कोबरा 209 बटालियन के दो जवान गंभीर रूप से घायल हो गए।

यह घटना छोटानागरा थाना अंतर्गत बलिबा गांव के पास हुई, जहां माओवादियों द्वारा पहले से बिछाए गए आइईडी (इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) विस्फोटित हो गए।

पुलिस अधीक्षक अमित रेणु ने बताया कि घायल जवान तलाशी अभियान में शामिल थे, तभी विस्फोट हुआ। घायल जवानों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए हवाई मार्ग से रांची के निजी अस्पताल भेजा गया।

घायल जवानों की पहचान हेड कॉन्स्टेबल आलोक दास और सिपाही नारायण दास के रूप में की गई। पुलिस अधीक्षक ने कहा, यह माओवादी द्वारा किया गया हताशा भरा प्रयास है।

हम सरांडा जंगल में खोज अभियान और तेज करेंगे ताकि जवानों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। घटना के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने पूरे इलाके में सतर्कता बढ़ा दी है और सर्च ऑपरेशन को और तेज कर दिया है। पश्चिमी सिंहभूम, कोल्हान और आसपास के जंगली इलाकों में सुरक्षा बल लंबे समय से अभियान चला रहे हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

इस दौरान माओवादियों से जुड़े ठिकानों और गतिविधियों की जानकारी मिल रही है, जिससे माओवादियों पर दबाव बना हुआ है। बताया गया है कि पूर्व वर्षों में जंगल और पगडंडियों में बिछाए गए आइईडी अब भी सुरक्षा बलों और ग्रामीणों के लिए गंभीर खतरा बने हुए हैं।

इन विस्फोटकों की चपेट में आने से अब तक कई जवानों और ग्रामीणों की जान जा चुकी है। सुरक्षा बल इलाके में लगातार आइईडी सर्च और डिफ्यूज अभियान चला रहे हैं ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
167126