search

दिल्ली और कोलकाता से दरभंगा आने वाली फ्लाइट्स लेट, यात्रियों का बढ़ा इंतजार

deltin33 2025-12-15 01:07:58 views 475
  

यह तस्वीर जागरण आर्काइव से ली गई है।



संवाद सहयोगी, दरभंगा। दिल्ली से आनेवाली अकासा और कोलकाता की इंडिगो की फ्लाइट विलंब से पहुंची। रविवार को दरभंगा एयरपोर्ट से 16 विमानों का आवागमन हुआ। जानकारी के अनुसार, मुंबई से दरभंगा आनेवाली स्पाइसजेट की फ्लाइट एसजी 334 निर्धारित समय 12 बजे से सात मिनट पहले पहुंच गई। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली से दरभंगा आनेवाली अकासा की फ्लाइट क्यूपी 1405 निर्धारित समय 10:50 से एक घंटा विलंब से 11:50 में पहुंची। मुंबई से दरभंगा आनेवाली इंडिगो की फ्लाइट 6ई628 निर्धारित समय 12:45 से 39 मिनट विलंब से 1:24 में पहुंची।

कोलकाता से दरभंगा आनेवाली इंडिगो की फ्लाइट 6ई7234 निर्धारित समय 12:20 से एक घंटा दो मिनट विलंब से 1:22 में पहुंची। मुंबई से दरभंगा आनेवाली अकासा की फ्लाइट क्यूपी 1529 निर्धारित समय 1:20 से 38 मिनट विलंब से 1:58 में पहुंची।
डिगो की फ्लाइट 6ई537 केवल 13 मिनट बिलंब

हैदराबाद से दरभंगा आनेवाली इंडिगो की फ्लाइट 6ई537 निर्धारित समय 2:05 से 13 मिनट विलंब से 2:18 में पहुंची। दिल्ली से दरभंगा आनेवाली इंडिगो की फ्लाइट 6ई360 निर्धारित समय से 3:10 में पहुंच गई। दिल्ली से दरभंगा आनेवाली स्पाइसजेट की फ्लाइट एसजी495 निर्धारित समय 3:50 से 45 मिनट पहले पहुंच गई।

बता दे कि दरभंगा एयरपोर्ट से शुक्रवार को 16 विमानों का आवागमन हुआ था। दिल्ली से आनेवाली अकाशा की फ्लाइट दो घंटे से अधिक विलंब से पहुंची। जानकारी के अनुसार मुंबई से दरभंगा आनेवाली स्पाइसजेट की फ्लाइट एसजी 334 निर्धारित समय 12 बजे से 40 मिनट विलंब से 12:40 बजे पहुंची।

कोलकाता से दरभंगा आनेवाली इंडिगो की फ्लाइट 6ई7234 निर्धारित समय 12:20 बजे से 23 मिनट पहले पहुंच गई। दिल्ली से दरभंगा आनेवाली अकाशा की फ्लाइट क्यूपी 1405 निर्धारित समय 10:50 बजे से दो घंटे पांच मिनट विलंब से 12:55 बजे पहुंची। मुंबई से दरभंगा आनेवाली इंडिगो की फ्लाइट 6ई628 निर्धारित समय 12:45 बजे से 48 मिनट विलंब से 1:36 बजे पहुंची।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
467521