search

AI समिट के चलते दिल्ली में आज से 20 फरवरी तक ट्रैफिक प्रतिबंध, घर से निकलने से पहले इन बातों का रखें ध्यान

Chikheang 1 hour(s) ago views 501
  

दिल्ली में एआई समिट को लेकर 16 से 20 फरवरी तक ट्रैफिक प्रतिबंध लागू किए गए हैं। फोटो: आर्काइव



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में सोमवार यानी 16 फरवरी से अंतरराष्ट्रीय AI Impact Summit की शुरुआत होने जा रही है। यह समिट 20 फरवरी तक चलेगी। जिसके चलते चलते शहर के कई प्रमुख इलाकों में ट्रैफिक प्रतिबंध और डायवर्जन लागू किए गए हैं।

इस दौरान भारत मंडपम (प्रगति मैदान) और उसके आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा और यातायात प्रबंधन के लिए विशेष व्यवस्था की गई है, जिससे यात्रियों को ट्रैफिक जाम और देरी का सामना करना पड़ सकता है।
किन सड़कों पर रहेगा सबसे ज्यादा असर

ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, वीवीआईपी मूवमेंट के समय कुछ सड़कों पर अस्थायी रूप से पूरी तरह प्रतिबंध लगाया जा सकता है। इनमें प्रमुख रूप से शामिल हैं:

  • भैरों मार्ग
  • मथुरा रोड (सुब्रमण्यम भारती मार्ग से डॉ. दिनेश नंदिनी डालमिया चौक तक)


इसके अलावा लगभग 51 सड़कों पर यातायात नियंत्रित रहेगा, जिनमें शामिल हैं:

  • जनपथ
  • तिलक मार्ग
  • अशोका रोड
  • अकबर रोड
  • शांति पथ
  • साउथ ब्लॉक और सेंट्रल विस्टा के आसपास की सड़कें
  • कर्तव्य पथ, लोधी रोड, संसद मार्ग
  • कनेक्टेड इलाकों में रिंग रोड और कनॉट प्लेस क्षेत्र

वाहनों के लिए डायवर्जन की व्यवस्था

दिल्ली में प्रवेश करने वाले गैर-जरूरी वाहनों को कुछ समय के लिए शहर में प्रवेश से रोका जा सकता है और उन्हें ईस्टर्न तथा वेस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे की ओर डायवर्ट किया जाएगा। इससे दिल्ली के अंदर ट्रैफिक दबाव कम करने का प्रयास किया जाएगा।
वीवीआईपी मूवमेंट के समय बढ़ेगी सख्ती

समिट में दुनिया भर के शीर्ष नेता, मंत्री, उद्योगपति और तकनीकी विशेषज्ञ शामिल होंगे। इस कारण सुबह और शाम के समय जब वीवीआईपी काफिले आएंगे और जाएंगे, तब कुछ सड़कों पर पूरी तरह यातायात रोका जा सकता है या धीमा किया जा सकता है।
यात्रियों के लिए प्रशासन की सलाह

प्रशासन और ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से अपील की है कि:

  • यात्रा से पहले अपने रूट की जानकारी जरूर लें।
  • अतिरिक्त समय लेकर घर से निकलें।
  • संभव हो तो निजी वाहन के बजाय मेट्रो का उपयोग करें।
  • प्रगति मैदान और आसपास के इलाकों से गुजरने से बचें।
  • इन उपायों से ट्रैफिक जाम और परेशानी से बचा जा सकता है।

क्यों महत्वपूर्ण है यह समिट?

AI Impact Summit 2026 में दुनिया भर के नीति-निर्माता, टेक कंपनियों के सीईओ और विशेषज्ञ शामिल होंगे। इस आयोजन के कारण दिल्ली अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तकनीकी और नवाचार के केंद्र के रूप में चर्चा में है, लेकिन इसके चलते आम लोगों के दैनिक आवागमन पर अस्थायी असर पड़ रहा है।
समिट पर एक नजर

  • समिट सत्र सुबह 9:30 बजे से शाम तक आयोजित होंगे।
  • इसमें प्लेनरी सेशन, चर्चा और आधिकारिक बैठकें शामिल हैं।
  • AI एक्सपो में 700+ प्रदर्शक और 100+ उच्च स्तरीय सत्र होंगे।
  • अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक निर्देशों का पालन करें।

किन सड़कों से बचें (नियंत्रित क्षेत्र)

इन सड़कों पर भारी प्रतिबंध या भारी ट्रैफिक रहेगा:

  • कर्तव्य पथ
  • जनपथ
  • अकबर रोड
  • तीन मूर्ति मार्ग
  • संसद मार्ग
  • बाबा खड़क सिंह मार्ग
  • आउटर सर्कल (कनॉट प्लेस)
  • तिलक मार्ग
  • डॉ. जाकिर हुसैन मार्ग
  • सी-हेक्सागन
  • मथुरा रोड (सुब्रमण्यम भारती मार्ग से लोधी रोड फ्लाईओवर तक)
  • लोधी रोड
  • पुराना किला रोड
  • अफ्रीका एवेन्यू
  • सरदार पटेल मार्ग
  • शांति पथ
  • औरंगजेब रोड
  • कृष्णा मेनन मार्ग
  • राव तुला राम मार्ग
  • रिंग रोड (सराय काले खाँ से AIIMS तक)

प्रतिबंधित सड़कें

  • भैरों मार्ग
  • ITO से प्रगति मैदान तक
  • केवल अधिकृत वाहनों को अनुमति
  • मथुरा रोड
  • सुब्रमण्यम भारती मार्ग से डॉ. दिनेश नंदिनी डालमिया चौक तक

इन मार्गों पर ट्रैफिक प्रभावित रहेगा

  • राजघाट
  • आश्रम
  • धौला कुआँ
  • रिंग रोड
  • AIIMS
  • सराय काले खां
  • पंजाबी बाग
  • करोल बाग

ट्रेन पकड़नी है? ये रास्ते अपनाएं
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन:

  • पहाड़गंज की जगह रिंग रोड से अजमेरी गेट साइड जाएं।

हजरत निजामुद्दीन स्टेशन:

  • AIIMS साइड से रिंग रोड का उपयोग करें।
  • आश्रम रोड और सराय काले खां से पहुंचें।

ISBT कश्मीरी गेट

  • रिंग रोड और आउटर रिंग रोड से यात्रा करें।

फ्लाइट पकड़नी है? ये रास्ते अपनाएं
गुरुग्राम से T3 / T2 / T1 के लिए

  • NH-48 से रिंग रोड होते हुए धौला कुआं और फिर एयरपोर्ट।

पश्चिम दिल्ली से एयरपोर्ट के लिए

  • पंजाबी बाग से रिंग रोड होते हुए धौला कुआं और फिर एयरपोर्ट।

दक्षिण एवं मध्य दिल्ली से एयरपोर्ट के लिए

  • AIIMS से रिंग रोड होते हुए धौला कुआं और फिर एयरपोर्ट।

स्कूलों पर असर

  • भारत मंडपम से 5 किमी के अंदर 34 स्कूल प्रभावित रहेंगे।
  • 17 फरवरी से 19 फरवरी तक भारी ट्रैफिक प्रतिबंध रहेगा।
  • कई स्कूलों ने ऑनलाइन क्लास या समय बदलाव किया है।
  • कुल प्रभावित छात्र: 2,943

महत्वपूर्ण सलाह

  • घर से निकलने से पहले ट्रैफिक अपडेट देखें।
  • मेट्रो का उपयोग करें।
  • अतिरिक्त समय लेकर निकलें।
  • भारत मंडपम और आसपास के क्षेत्र से बचें।


यह भी पढ़ें- दिल्ली में आज से सबसे बड़ी AI समिट, पीएम मोदी बोले-\“दुनिया को हमारे सामर्थ्य का पता चलेगा\“
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
162487