search

पटना में बनेगी मेट्रोपोलिटन सर्विलांस यूनिट: 17 एक्सपर्ट करेंगे 40 रोगों की निगरानी, केंद्र के साथ हुआ MOU

cy520520 1 hour(s) ago views 440
  

पटना में बनेगी मेट्रोपोलिटन सर्विलांस यूनिट। फोटो AI जनरेटेड



जागरण संवाददाता, पटना। शहर की जनस्वास्थ्य व्यवस्था को आधुनिक और सुदृढ़ बनाने के लिए नगर निगम में मेट्रोपोलिटन सर्विलांस यूनिट की स्थापना की जाएगी। इस यूनिट के गठन को लेकर राज्य व केंद्र सरकार और नगर निगम के बीच त्रिपक्षीय एमओयू हुआ है।

यह पहल शहरी क्षेत्रों में रोगों की निगरानी, नियंत्रण और त्वरित कार्रवाई की दिशा में अहम कदम मानी जा रही है। नगर निगम के अधिकारियों के अनुसार, इस यूनिट में 17 सदस्यीय विशेषज्ञ टीम कार्य करेगी।

इसमें पब्लिक हेल्थ स्पेशलिस्ट, माइक्रोबायोलाजिस्ट, फूड सेफ्टी ऑफिसर, वेटनरी डाक्टर, प्रशिक्षित टेक्नीशियन और कीटविज्ञानशास्त्री (एंटोमोलाजिस्ट) शामिल होंगे।

यह टीम लगभग 40 प्रकार के संक्रामक रोगों की निगरानी के साथ-साथ खाद्य सुरक्षा, जलजनित और पशुजनित रोगों पर सतत नजर रखेगी तथा प्राप्त सूचनाओं का वैज्ञानिक विश्लेषण करेगी।

मेट्रोपोलिटन सर्विलांस यूनिट द्वारा एकत्रित आंकड़ों को भारत सरकार के आधिकारिक पोर्टल इंटीग्रेटेड हेल्थ इंफार्मेशन प्लेटफॉर्म (आइएचआइपी) पर रियल-टाइम अपडेट किया जाएगा। इससे रोगों की समय पर पहचान, त्वरित हस्तक्षेप और प्रभावी नियंत्रण संभव हो सकेगा।
स्वास्थ्य संबंधी डेटा एकत्र कर रिपोर्ट तैयार की जाएगी

बीएसएल-2 लैब की स्थापना भी की जाएगी। साथ ही हेल्थ इमरजेंसी आपरेशन सिस्टम शुरू करते हुए सरकारी और गैर-सरकारी अस्पतालों से नियमित रूप से स्वास्थ्य संबंधी डेटा एकत्र कर रिपोर्ट तैयार की जाएगी।

नगर निगम का मानना है कि मेट्रोपोलिटन सर्विलांस यूनिट के संचालन से शहरी स्वास्थ्य तंत्र अधिक सशक्त होगा और किसी भी स्वास्थ्य आपात स्थिति में त्वरित एवं समन्वित कार्रवाई सुनिश्चित की जा सकेगी।

यूनिट की स्थापना की प्रक्रिया को निर्धारित समयसीमा में पूरा करने के लिए आवश्यक प्रशासनिक और तकनीकी तैयारी तेजी से की जा रही है।

यह भी पढ़ें- पटना में मजदूर की पीट-पीटकर हत्या, मछली विक्रेता से हुआ था विवाद  

यह भी पढ़ें- बिहार में NMCH के इमरजेंसी वार्ड में टीबी संक्रमण फैलने का खतरा, जगह और डॉक्टरों की कमी झेल रहा अस्पताल
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
158268