search

मथुरा के छाता में सड़क हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार दो लोगों की मौत

deltin33 1 hour(s) ago views 854
  

सांकेतिक तस्वीर।



जागरण संवाददाता, मथुरा। मथुरा के छाता क्षेत्र में सोमवार सुबह छह बजे दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मृत्यु हो गई।
आगरा-दिल्ली हाईवे पर गोवर्धन फ्लाईओवर के ऊपर सोमवार सुबह छह बजे अज्ञात वाहन ने स्कूटी को टक्कर मार दी।

हादसे में स्कूटी सवार दो लोग गंभीर घायल हो गए। राहगीरों ने 108 एंबुलेंस को सूचना दी। एंबुलेंस मौके पर पहुंची, जहां एक ने दम तोड़ दिया। दूसरे घायल को सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से उसे रेफर कर दिया। रेफर के दौरान रास्ते में दूसरे घायल ने भी दम तोड़ दिया।
दाेनों मृतक निजी कैंटीन में करते थे काम

छाता थाना प्रभारी कमलेश सिंह ने बताया कि मृतकों की पहचान सन्नी निवासी तेहरा आगरा और लायक सिंह निवासी हुमायूंपुर रोहई थाना शमसाबाद आगरा के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि दोनों मृतक निजी कैंटीन में काम करते थे और आगरा से शादी समारोह में शामिल होकर स्कूटी से वापस अपने कार्यस्थल जा रहे थे। इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे यह हादसा हो गया। पुलिस ने स्वजन को सूचना दी है।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
471794