search

हिमाचल विधानसभा का बजट सत्र शुरू होने से पहले ही सरकार और विपक्ष में गतिरोध, सर्वदलीय बैठक में नहीं बनी सहमति

Chikheang 1 hour(s) ago views 211
  

हिमाचल प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र से पहले कांग्रेस विधायक दल की बैठक में उपस्थित सदस्य।  



जागरण टीम, शिमला। हिमाचल प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र शुरू होने से पहले पहले कांग्रेस और भाजपा विधायक दल की बैठकें हुईं। दोपहर 12:30 बजे विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया की अध्यक्षता में सर्वदलीय बैठक हुई। बैठक में सदन की कार्यवाही सुचारू ढंग से चलाने को लेकर चर्चा हुई।

भाजपा विधायक दल ने कहा कि राज्यपाल के अभिभाषण पर पहले धन्यवाद प्रस्ताव लाकर चर्चा होनी चाहिए। यही परंपरा है और नियमों में भी प्रविधान भी है। इस पर बैठक में सहमति नहीं बन पाई है। अब संसदीय कार्य मंत्री हर्षवर्धन चौहान मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू से बात करेंगे।
क्या बोले विधानसभा अध्यक्ष

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि सदन की कार्यवाही आपसी सहमति व तालमेल से ही चलती है। उन्होंने सहयोग करने की अपील की।  
क्या कहते हैं नेता प्रतिपक्ष

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर का कहना है कि परंपरा रही है कि राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा होती है, लेकिन अभिभाषण को किनारे रखकर सरकार की ओर से विषय लाना उचित नहीं है। विधानसभा अध्यक्ष के सामने मामला उठाया जाएगा। सरकार क्या चाहती है, यह न तो प्रदेश के लोगों को समझ आ रहा है और न ही हमें। व्यवस्था परिवर्तन के नाम पर अव्यवस्था का साम्राज्य बनाकर रख दिया है।
हिमाचल से बड़ा कोई दूसरा हित हो सकता है : हर्षवर्धन

संसदीय कार्यमंत्री हर्षवर्धन चौहान का कहना है कि यह तो भाजपा को स्पष्ट करना पड़ेगा कि हिमाचल से बड़ा कोई दूसरा हित हो सकता है। जब केंद्र ने संविधान के प्रविधानों के तहत राज्य को प्राप्त राजस्व घाटा अनुदान बंद कर दिया है तो इससे बड़ी और विषम परिस्थितियां क्या हो सकती है। राजनीति छोड़ प्रदेश हितों की पैरवी करने के लिए आगे आना चाहिए। इसीलिए पहले चर्चा की जा रही है।

यह भी पढ़ें: हिमाचल प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र में टूटेंगी कई परंपराएं, क्या फिर उठेगा भाजपा के नौ विधायकों का मामला?



यह भी पढ़ें: हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल ने 2 अहम विधेयकों को नहीं दी मंजूरी, अब सदन में फिर से सहमति लेने की तैयारी
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
162601