search

अचानक से आगरा में धंस गई सड़क और फंस गया ट्रॉली का पहिया, ट्रैक्टर से उछलकर गिरा एक व्यक्ति

Chikheang 1 hour(s) ago views 435
  

वजीरपुरा में धंसा ट्रैक्टर ट्राली का पहिया। सौजन्य इंटरनेट मीडिया



जागरण संवाददाता, आगरा। बजीरपुरा क्षेत्र में होली वाला चौराहा के निकट अचानक सड़क धंस जाने के कारण ट्रैक्टर की ट्रॉली का पहिया भूमि में धंस गया। ट्रैक्टर के अगले हिस्से में बैठा व्यक्ति उछलकर अगले पहिए के बीच में गिरा लेकिन कोई गंभीर हादसा नहीं हुआ।

क्षेत्रीय लोगों ने ईंट, झंडिया लगा दीं। सूचना मिलने के बाद नगर निगम ने बैरीकेडिंग करा दी। घटना की सीसीटीवी की रिकॉर्डिंग इंटरनेट मीडिया पर खूब प्रसारित हो रही है।
चालक के बराबर वाली सीट पर बैठा व्यक्ति उछलकर गिरा, सीसीटीवी रिकॉर्डिंग हो रही प्रसारित

बजीरपुरा क्षेत्र में एक दुकान पर लगे सीसीटीवी में पूरा घटना रिकॉर्ड हुई है। इसमें दिख रहा है कि सड़क पर ट्रैक्टर काफी तेजी से चला आ रहा था। सामान से भरे ट्रैक्टर की ट्रॉली का पहिया अचानक धंस गया। इससे ट्रॉली पलटने से बच गई। वहीं ट्रैक्टर की ड्राइवर सीट के बराबर में बैठा व्यक्ति अगले दोनों पहियों के बीच सड़क पर गिरा। उसके सिर में चोट लगी, लेकिन खुद को संभालते हुए तुरंत पहिये के बीच में हट गया। वहीं ट्रॉली तिरछी हो गई और आसपास के लोग भी एकत्रित हो गए।
नगर निगम ने करा दी बैरीकेडिंग, कई फीट गहरा गड्ढा होने का कारण नहीं चला पता

ट्रॉली को सहारा लगाया और कुछ घंटे के रिपेयर के बाद ट्रॉली तो वहां से हटी, लेकिन इस दौरान यातायात बाधित हुआ। वहीं सूचना पर शाम को नगर निगम की टीम पहुंची और गड्ढे की बैरीकेडिंग करा दी गई है।

क्षेत्रीय निवासी विकास कुमार ने बताया कि गड्ढा अचानक हुआ है। सड़क पूरी तरह समतल थी। कारण कुछ समझ नहीं आ रहा है। सीवर का होल भी काफी दूर है।

अधिशासी अभियंता अरविंद कुमार ने बताया कि टीम को भेज बैरीकेडिंग करा दी गई है। अभी गड्ढे का कारण नहीं पता। सुबह जांच करा मरम्मत कराई जाएगी।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
162601