search

जानलेवा धागे पर पाबंदी, सिरसा में चाइनीज मांझे के खिलाफ अभियान; केवल सूती डोर की इजाजत

Chikheang 1 hour(s) ago views 271
  

एसपी दीपक सहारन ने चाइनीज मांझा बेचने या इस्तेमाल करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के दिए निर्देश (फोटो: जागरण)



जागरण संवाददाता, सिरसा। पुलिस अधीक्षक दीपक सहारण ने कहा कि चाइनीज मांझा मानव जीवन, पशु-पक्षियों और पर्यावरण के लिए गंभीर खतरा है। इसके कारण सड़क हादसे, गंभीर चोटें और पक्षियों की मौत जैसी घटनाएं सामने आती रही हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि सिरसा पुलिस जन-सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए इस पर पूरी सख्ती से कार्रवाई कर रही है।

प्रतिबंधित चाइनीज मांझा बेचने, रखने या इस्तेमाल करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। एसपी दीपक सहारण ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे पतंगबाजी के लिए केवल साधारण सूती डोर का ही उपयोग करें। यदि कहीं चाइनीज मांझा का प्रयोग या बिक्री दिखाई दे तो तुरंत पुलिस को सूचना दें ताकि ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा सके।

उन्होंने कहा कि जन-सुरक्षा, पशु-पक्षियों के संरक्षण एवं पर्यावरण संतुलन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए हरियाणा सरकार ने चाइनीज मांझा के उत्पादन, बिक्री, आपूर्ति एवं इस्तेमाल पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है ।

अगर आप चाइनीज मांझे से पतंग उड़ा रहे हैं तो पुलिस पतंग का पीछा करते हुए आपके घर तक पहुंचेगी। पुलिसकर्मी देखेंगे कि आप कौन सा मांझा इस्तेमाल कर रहे हैं। जांच में यदि चाइनीज मांझा मिला तो आपको सलाखों के पीछे जाना पड़ेगा। हवा में उड़ती पतंगों की जांच के लिए सिरसा पुलिस शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार नजर बनाए हुए है।

पुलिस अधीक्षक ने जिला के सभी थाना प्रबंधकों व चौकी प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों के बाजारों में प्रतिबंधित चाइना डोर की बिक्री को रोकने तथा अवैध रूप से चाइना डोर की बिक्री व इस्तेमाल करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

चाइना डोर के इस्तेमाल से होने वाले नुकसान को मद्देनजर पुलिस ने छापामारी कर तलाशी अभियान शुरु किया है। नागरिकों से अपील की जा रही है कि वे अपने बच्चों को प्लास्टिक चाइना डोर का प्रयोग न करने दें। पुलिस प्रतिबंधित चाइना डोर के खिलाफ सर्च अभियान चला रही है।

जिले में चाइनीज डोर की बिक्री व भंडारण पर रोक लगाई गई है। स्थानीय पुलिस द्वारा प्रतिबंधित चाइना डोर की अवैध रूप से बिक्री करने वाले लोगों की धरपकड़ के लिए कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
162673