search

सबरीमाला सोना चोरी मामला: टीडीबी की पूर्व सचिव एस जयश्री से ED की पूछताछ, मनी लॉड्रिंग केस से जुड़ा है नाम

cy520520 1 hour(s) ago views 191
  

पूर्व टीडीबी सचिव एस जयश्री ईडी के समक्ष पेश



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सबरीमाला मंदिर में सोना चोरी से जुड़े मनी लॉड्रिंग मामले में सोमवार को टीडीबी की पूर्व सचिव एस जयश्री ईडी के समक्ष पेश हुईं। अधिकारियों के अनुसार, केंद्रीय एजेंसी इस प्रकरण में धनशोधन के पहलू की जांच कर रही है।

अधिकारियों ने बताया कि द्वारपालक प्लेटों से कथित रूप से सोना गायब होने के मामले की जांच विशेष जांच दल कर रहा है, जिसमें जयश्री चौथी आरोपित हैं। इस मामले में उन्हें अंतरिम संरक्षण भारत का सर्वोच्च न्यायालय से मिला हुआ है।

इसके बाद ईडी द्वारा दर्ज मनी लॉड्रिंग केस में भी उनका नाम आरोपित के रूप में शामिल किया गया। समन मिलने पर जयश्री सुबह करीब 10 बजे ईडी कार्यालय पहुंचीं। इससे पहले एजेंसी इस प्रकरण में एस श्रीकुमार और मुरारी बाबू समेत टीडीबी के अन्य अधिकारियों से भी पूछताछ कर चुकी है।

(न्यूज एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
158490