search

Netflix पर ट्रेंड कर रही 2 घंटे 18 मिनट की ये फिल्म, 24 साल पहले खर्च से तीन गुना ज्यादा की थी कमाई

Chikheang 5 hour(s) ago views 80
  

ओटीटी पर ट्रेंड कर रही है ये फिल्म। फोटो क्रेडिट- यूट्यूब



एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। ओवर द टॉप यानी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर एक नई फिल्म को एड किया गया है जो आते ही छा गई है। यह फिल्म नेटफ्लिक्स (Netflix)पर टॉप 10 ट्रेंड (Top 10 Trend List) पर राज कर रही है।

फिल्म की कहानी में प्यार, जुनून, लड़ाई और शादी की असलीयत दिखाई गई है। फिल्म का प्लॉट, किरदार और गाने... सभी को काफी पसंद किया गया। भले ही यह फिल्म तमिल रोमांटिक ड्रामा की हिंदी रीमेक थी, लेकिन इसने अपनी एक अलग फैन-फॉलोइंग बनाई।
24 साल पहले रिलीज हुई थी फिल्म

इस फिल्म ने खर्च से तीन गुना ज्यादा कमाई की थी। यह फिल्म है 24 साल पहले सिनेमाघरों में रिलीज हुई साथिया (Saathiya)। इस फिल्म में रानी मुखर्जी (Rani Mukerji) और विवेक ओबरॉय (Vivek Oberoi) ने मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं। और इसका निर्माण आदित्य चोपड़ा के साथ-साथ मणि रत्नम ने भी किया था। फिल्म के निर्देशन का जिम्मा शाद अली ने निभाया था।
क्या है साथिया मूवी की कहानी?

Alai Payuthey की हिंदी रीमेक साथिया की कहानी आदित्य सहगल (विवेक ओबरॉय) की है जो एक अमीर खानदान से ताल्लुक रखता है। उसे एक वेडिंग फंक्शन में मिडिल क्लास से आने वाली सुहानी (रानी) से प्यार हो जाता है। सोशल स्टेटस की वजह से दोनों के परिवार उनके रिश्ते के लिए तैयार नहीं होते हैं।

यह भी पढ़ें- 18 साल बाद OTT पर आई ये Romantic Film, टॉप 10 में मारी बाजी; कहानी दिल तोड़ने वाले \“इश्कबाज\“ की

  

परिवार के खिलाफ जाकर सुहानी और आदित्य चुपचाप शादी कर लेते हैं। सुहानी के परिवार वाले उसे घर से निकाल देते हैं और आदित्य के पिता भी उसे त्याग देते हैं। फिर एक छोटे से अपार्टमेंट में सुहानी और आदित्य अपनी मैरिड लाइफ शुरू करते हैं। सपनों की दुनिया से बाहर निकलकर दोनों को शादी की असलीयत पता चलती है जो उनके रिश्ते को झकझोर देती है।
बजट से तीन गुना ज्यादा की थी कमाई

2002 में रिलीज हुई साथिया उस वक्त कथित तौर पर 7 करोड़ रुपये के बजट में बनी थी। रिलीज के बाद इसी फिल्म ने तीन गुना ज्यादा कमाई की थी। बॉलीवुड हंगामा के मुताबिक, फिल्म ने दुनियाभर में 25 करोड़ से ज्यादा का कारोबार किया था। यह फिल्म अब ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर आ गई है और टॉप 10 ट्रेंड में छठे नंबर पर है।

यह भी पढ़ें- Survival Thriller में सबकी बाप है ये 16 साल पुरानी फिल्म, जंगली भालू से बचकर मौत को देता है चकमा
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
162874