search

हरियाणा में जन चेतना दिवस कार्यक्रम की तैयारी में जुटी जेजेपी, दिग्विजय चौटाला ने संभाली कमान

deltin33 1 hour(s) ago views 240
  

जन चेतना दिवस कार्यक्रम की तैयारी में जुटी जेजेपी। फाइल फोटो



राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। जननायक जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला के जन्मदिन पर 13 मार्च को हांसी जिले में होने वाले प्रदेश स्तरीय सर्व हरियाणा जन चेतना दिवस कार्यक्रम की तैयारियां जेजेपी ने शुरू कर दी हैं।

इस सिलसिले में जेजेपी यूथ विंग के प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला हरियाणा के दौरे पर निकल पड़े। सोमवार को दिग्विजय चौटाला हिसार, हांसी और दादरी जिलों में पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच पहुंचे और जन चेतना दिवस कार्यक्रम की जानकाीर दी।

दिग्विजय चौटाला ने कहा कि देश और प्रदेश की बीजेपी सरकार ने लोकतंत्र का गला घोंटकर किसान, मजदूर और युवा वर्ग की आवाज दबाने का काम किया है। हांसी में एकजुट होकर हर वर्ग के लोग भाजपा सरकार के खिलाफ हुंकार भरेंगे।

दिग्विजय चौटाला ने अपने जिला स्तरीय दौरों के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ संवाद भी किया। उन्होंने आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की ड्यूटी लगाई।

जेजेपी द्वारा जारी कार्यक्रमों के अनुसार दिग्विजय चौटाला 17 फरवरी को भिवानी और बवानीखेड़ा, 18 फरवरी को जींद और महम, 19 फरवरी को तोशाम में पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे। 20 फरवरी को अंबाला में युवा योद्धा कार्यक्रम होगा और 22 फरवरी को यमुनानगर में युवा योद्धा कार्यक्रम और कुरुक्षेत्र में कार्यकर्ता बैठकें की जाएंगी।

दिग्विजय चौटाला 23 फरवरी को दादरी में युवा योद्धा सम्मेलन और बवानीखेड़ा हलके का दौरा करेंगे। 24 फरवरी को नारनौंद, 25 फरवरी को आदमपुर, 26 फरवरी को उकलाना, 27 फरवरी को नलवा और 28 फरवरी को बवानीखेड़ा हलके के दौरे पर रहेंगे।

एक मार्च को गुरुग्राम में युवा योद्धा सम्मेलन और फिर हांसी व नारनौंद का दौरा किया जाएगा। दिग्विजय चौटाला दो मार्च को फतेहाबाद में कार्यकर्ता बैठक लेंगे। पांच मार्च को बरवाला, छह मार्च को नारनौंद, सात मार्च को उकलाना, आठ मार्च को नारनौंद, नौ मार्च को नलवा, 10 मार्च को उकलाना और 11 मार्च को हांसी हलके के दौरे पर रहेंगे।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
472010