search

पंजाब के उद्यमियों को इस राज्य ने दिया निवेश का न्यौता, इन क्षेत्रों में मिलेगा मौका; बुनियादी ढांचा होगा मजबूत

cy520520 1 hour(s) ago views 713
  

पंजाब के उद्यमियों को इस राज्य ने दिया निवेश का न्यौता



जागरण संवाददाता, लुधियाना। छत्तीसगढ़ स्टेट इंडस्ट्रीयल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन के चेयरमैन राजीव अग्रवाल ने लुधियाना में पंजाब के उद्योगपतियों को छत्तीसगढ़ में निवेश के लिए आमंत्रित किया। सीएसआईडीसी ने पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एवं इंडस्ट्री के साथ मिलकर लुधियाना में छत्तीसगढ़ में निवेश के अवसरों पर पर एक सत्र का आयोजन किया, जिसमें पंजाब से पीएचडीसीसीआई के सदस्य, फैडरेशन ऑफ इंडस्ट्रीयल एवं कॉमर्शियल ऑर्गनाइजेशन ने भाग लिया।

सीएसआईडीसी के अध्यक्ष राजीव अग्रवाल ने सत्र में राज्य की उद्योग मैत्री पॉलिसी, बुनियादी ढांचे की ताकत, सेक्टर के हिसाब से इंसेंटिव और छत्तीसगढ़ में विकसित हो रहे इंडस्ट्रीयल इको सिस्टम के बारे में बताया गया। उन्होंने राज्य की मजबूत कनेक्टिविटी, कुशल लॉजिस्टिक्स इंफ्रास्ट्रक्चर, प्रगतिशील औद्योगिक नीतियां और पारदर्शी निवेश सुविधा तंत्र के बारे में पंजाब के उद्योगपतियों के समक्ष अपना रोड मैप साझा किया।

उन्होंने छत्तीसगढ़ के स्थिर नीति ढांचे, क्षेत्र-विशिष्ट प्रोत्साहनों और समर्पित औद्योगिक पार्कों के बारे में बात की, जो सामूहिक रूप से राज्य को विनिर्माण, खाद्य प्रसंस्करण, इंजीनियरिंग और उभरते क्षेत्रों के लिए एक आदर्श केंद्र के रूप में स्थापित करते हैं। उन्होंने लुधियाना स्थित उद्योगों को इन शक्तियों का लाभ उठाने और छत्तीसगढ़ में दीर्घकालिक विकास के अवसरों का पता लगाने के लिए आमंत्रित किया।

इस अवसर पर डॉ. अनिरुद्ध गुप्ता कन्वीनर रीजनल एजुकेशन एंड स्किल डेवलपमेंट कमेटी, पीएचडीसीसीआई एवं सीईओ डीसीएम ग्रुप ऑफ स्कूल्स, सीए विशाल गर्ग, को-कन्वीनर लुधियाना जोन, पीएचडीसीसीआई एवं पार्टनर, विकास गर्ग एंड एसोसिएट्स, गुरमीत कुल्लर अध्यक्ष फीको, सेशन को अतुल के ठाकुर सीनियर सेक्रेटरी स्टेट डेवलपमेंट काउंसिल और छत्तीसगढ़ स्टेट चैप्टर पीएचडीसीआई ने मॉडरेट किया।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
158544