search

पलवल में नशे और संक्रमित सुइयों से फैला संक्रमण, छांयसा में हेपेटाइटिस से अब तक 7 की मौत और 47 संक्रमित

Chikheang 1 hour(s) ago views 893
  

बीमारी के बढ़ते प्रकोप से गांव में दहशत का माहौल है और बड़ी संख्या में लोग जांच व टीकाकरण करा रहे हैं।फाइल फोटो



जागरण संवाददाता, पलवल। पांच हजार की आबादी वाले हथीन के छांयसा गांव में कुछ दिनों में हेपिटाइटिस बी और सी से चार तथा पीलिया से तीन लोगों की मौतें हुई हैं। बढ़ते संक्रमण से स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ी हुई है। सोमवार को भी टीम ने जांच शुरू की तो हेपिटाइटिस बी और सी के 15 नए मामले सामने आए। सात लोग हेपिटाइटिस बी और आठ हेपिटाइटिस सी से संक्रमित मिले। बीते पांच दिनों में हुई जांच में गांव में हेपेटाइटिस सी और बी के अब तक 47 मामले सामने आ चुके हैं।
ग्रामीणों में दहशत

बीमारी के बढ़ते प्रकोप से गांव में दहशत का माहौल है और बड़ी संख्या में लोग जांच व टीकाकरण करा रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग ने भी गांव में स्क्रीनिंग और टीकाकरण अभियान चलाया। अभी एक्टिव मामलों में सभी की हालत सामान्य है, इनमें लक्षण भी नहीं दिख रहे हैं। हालांकि इन मरीजों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। साथ ही टीम भी लगातार इनकी निगरानी कर रही हैं।
चलाया गया टीकाकरण अभियान

गांव में हेपेटाइटिस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए टीकाकरण अभियान के तहत सोमवार को 24 लोगों को टीका लगाया गया। गांव में लगाई गई विशेष ओपीडी में 204 लोगों की जांच की गई। गांव में लोग हेपिटाइटिस सी व हेपिटाइटिस बी के चपेट में कैसे आ रहे हैं, यह पता लगाने के लिए डाॅक्टर जांच में जुटे हैं।
नशे के चलते बढ़ी बीमारी

मरने वालों के परिवारों की मेडिकल हिस्ट्री भी खंगाली जा रही है। हालांकि, स्वास्थ्य विभाग ने जांच में यह पाया है कि गांव में कई युवक चालक के रूप में दूर-दराज काम करते हैं। गांव में कई ट्रक चालकों में हेपेटाइटिस कि पुष्टि हुई है। अंदेशा जताया जा रहा है कि संक्रमित रक्त और नशे करने के लिए संक्रमित सुइयों का उपयोग करने से यह बीमारी हुई। इसके बाद यह बीमारी उनके परिवार के लोगों में फैली।
सावधानी बरतने की दी सलाह

पीएचसी छांयसा के इंचार्ज मेडिकल अफसर डाॅ. देवेंद्र जाखड़ ने बताया कि घरों में जाकर शिविर लगाकर लोगों की जांच की जा रही है। गांव में संक्रमण बुरी तरह फैला है। इसके रोकथाम के लिए टीकाकरण भी किया जा रहा है। टीका संक्रमितों के स्वजन व करीबी संपर्क के लोगों को लगाया जा रहा है। लोगों से एहतिहात बरते को कहा गया है।

यह भी पढ़ें- पलवल के छांयसा में हेपेटाइटिस का कहर, 15 दिनों में कई मौतें; ग्रामीणों में दहशत का माहौल
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
162766