search

उन्नाव में शक, झगड़ा और मौत: पति को चप्पलों से पीटा, गुस्से में सोते समय पत्नी को मारी दो गोलियां

LHC0088 Yesterday 19:56 views 1005
  

असोहा पुलिस की गिरफ्त में पत्नी का हत्यारोपित पति ओमकार। पुलिस



संवाद सहयोगी, पुरवा(उन्नाव)। उन्नाव के असोहा क्षेत्र के गोकुलपुर गांव में 20 दिन पूर्व महिला शिक्षामित्र श्रीकांती की गोली मारकर हत्या का राजफाश हो गया। कातिल कोई और नहीं बल्कि पुलिस को गुमराह करने वाला उसका पति ही निकला।

पुलिस की पूछताछ में आरोपित पति ने बताया कि पत्नी फोन पर किसी और से बात करती थी। मना करने पर उसने चप्पल फेंककर मारी थी। इसी से आहत हो सोते समय दो गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने आरोपित पति को जेल भेजा है।मां की मौत और पिता के जेल जाने से बेटी अकेली पड़ गई।

असोहा क्षेत्र के गोकुलपुर गांव निवासी ओमकार की पत्नी शिक्षामित्र श्रीकांती 27 जनवरी की रात चारपाई पर लेटी थी। देर रात दो गोली मारकर उसकी हत्या कर दी गई थी। पति ओमकार ने अज्ञात के विरुद्ध हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस की जांच में पति शक के घेरे में आ गया। थाना ले जाकर उससे पूछताछ हुई तो उसने परेशान करने पर बेटी रिया के साथ जान देने की धमकी दी। जिससे पुलिस की जांच सुस्त पड़ गई।

श्रीकांती की तेरहवीं संस्कार और भतीजे की सात फरवरी को शादी संपन्न होने के बाद पुलिस ने फिर से जांच तेज की। सोमवार को ओमकार को पूछताछ के लिए थाने बुलाया गया। कड़ाई से हुई पूछताछ में ओमकार ने सच बता दिया। एसओ फूल सिंह के अनुसार ओमकार ने उन्हें बताया कि पत्नी श्रीकांती के पास कीपैड मोबाइल था। जिससे वह किसी अन्य व्यक्ति से लगातार बात करती थी। एक माह पहले उसे फोन से किसी और से बात करते हुए पकड़ लिया था। जिसके बाद उससे फोन मांगा था। उसने मोबाइल देने से मना किया और चप्पलों से पीटा। इसी के बाद पत्नी की हत्या की योजना बना ली।
छत पर फायर कर बदमाशों के आने का मचाया था शोर

27 जनवरी की रात पति ओमकार ने चारपाई पर सो रही पत्नी श्रीकांती को गाेली मारी और छत पर चढ़कर बदमाशों के आने का शोर मचा एक और फायर कर नीचे आ गया। नींद से जगी बेटी को मां के पास रोता देख किसी बदमाश द्वारा गोली मारने की बात बताकर समझाकर शांत किया। पुलिस ने आरोपित ओमकार की निशानदेही पर गांव के बाहर स्थित तालाब के पास से हत्या में प्रयुक्त तमंचा बरामद कर आर्म्स एक्ट की धारा बढ़ा कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे जेल भेजा गया है।
सिसक पड़ी बेटी रिया व बेटा रौनक

मां श्रीकांती की मौत व पिता के जेल जाने से अकेली पड़ी बेटी रिया व बेटा रौनक सिसक पड़े। जैसे पुलिस पिता ओमकार को जीप में बैठाने लगी। बेटी चिल्ला पड़ी। पुलिस ने उसे समझाकर नाना-नानी के सिपुर्द किया। बता दें कि बेटा रौनक अपने मामा के घर रहकर पढ़ाई करता है। चर्चा है कि बेटी रिया को भी ननिहाल पक्ष अपने साथ रखेगा।

यह भी पढ़ें- UP में पति बना परिवार का कातिल, पहले सोती पत्नी फिर बेटे के सिर में मारी गोली, इसलिए रचा खूनी अंत
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
160938