search

Patna News: फर्जी कागजात से नौकरी, वेतन लेने के आरोपी दबोचा गया; भेजा गया जेल

cy520520 1 hour(s) ago views 483
  

सांकेतिक तस्वीर



राज्य ब्यूरो, पटना। फर्जी दस्तावेज बनाकर नौकरी हासिल करने के एक मामले में लंबे समय से फरार चल रहे अभियुक्त नवादा निवासी विनोद कुमार यादव उर्फ जागेश्वर यादव उर्फ जागो यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उनकी गिरफ्तारी 15 फरवरी 2026 को निगरानी के न्यायाधीश के आदेश पर जारी गैर जमानतीय वारंट के आधार पर की गई।

निगरानी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार विनोद कुमार यादव, जो पूर्व में रोहतास जिले में सिपाही के पद पर कार्यरत थे। उसे एक मामले में सेवा से बाद में बर्खास्त कर दिया गया था। विनोद यादव पर आरोप है कि इसने अन्य लोगों के साथ मिलकर फर्जी दस्तावेज तैयार किए।

इन जाली कागजात के आधार पर उसने अवैध तरीके से दोबारा सेवा में आया और वेतन का भुगतान भी प्राप्त किया। जांच में यह भी सामने आया कि मामले का खुलासा होने के डर से संबंधित मूल फाइल को गायब कर दिया गया।

जांच पूरी होने के बाद उनके खिलाफ वर्ष 2024 में अदालत में आरोप पत्र दाखिल किया गया था। अदालत ने मामले में संज्ञान लेते हुए अभियुक्त की उपस्थिति के लिए समन और बाद में जमानतीय वारंट जारी किया, लेकिन वे न्यायालय में उपस्थित नहीं हुए। इसके बाद उनके खिलाफ गैर जमानतीय वारंट जारी किया गया।

जांच के दौरान आरोपित घर से फरार पाया गया। बाद में पुलिस अधीक्षक, नवादा को सूचना दी गई। नवादा जिला पुलिस के विशेष अभियान चलाकर आखिरकार रविवार 15 फरवरी 2026 को आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तारी के बाद 16 फरवरी को निगरानी थाना, ने अभियुक्त को विशेष न्यायालय, निगरानी, में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। मामले की आगे की सुनवाई न्यायालय में होगी।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
158681