search

CBSE-ICSE Board Exam: 10वीं-12वीं की परीक्षा आज से शुरू, कैलकुलेटर बैन; आधे घंटे पहले बंद हो जाएगा गेट

Chikheang 1 hour(s) ago views 1006
  

सांकेतिक तस्वीर



जागरण संवाददाता, पटना। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की 10वीं और 12वीं की परीक्षा मंगलवार से शुरू होगी। आइसीएसई बोर्ड की 10वीं की परीक्षा भी 17 फरवरी से शुरु हो रही है। सीबीएसई के छात्रों को सुबह 10 बजे से पहले परीक्षा केंद्र पहुंचना अनिवार्य है। 10 बजे के बाद परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दी जाएगी। परीक्षा सुबह 10.30 बजे शुरू होगी। पटना जिले में 54 केंद्रों पर 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा आयोजित की जाएगी।

वहीं आइसीएसई बोर्ड के छात्रों को सुबह 10.30 से पहले परीक्षा केंंद्र पहुंचना अनिवार्य है। 10.30 बजे के बाद परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दी जाएगी। परीक्षा सुबह 11 बजे से शुरू होगी। दोनों बोर्ड ने परीक्षार्थियों को सलाह दी है कि वे परीक्षा वाले दिन समय से पहले केंद्र पर पहुंचें ताकि जांच प्रक्रिया में परेशानी न हो। परीक्षार्थियों को एडमिट कार्ड और स्कूल आइडी साथ रखने की सलाह दी गई है।

परीक्षार्थियों को जरूरी सामान ही लेकर जाने और आत्मविश्वास के साथ ही परीक्षा में बैठने की सलाह दी है। पहले दिन मंगलवार को सीबीएसई 10वीं के विद्यार्थियों की गणित स्टैंडर्ड और गणित बेसिक की परीक्षा आयोजित की जाएगी। वहीं 12वीं के विद्यार्थियों की पहले दिन बायोटेक्नोलाजी की परीक्षा आयोजित की जाएगी।

सीबीएसई 10वीं की परीक्षा 10 मार्च और 12वीं की परीक्षा नौ अप्रैल को समाप्त होगी। वहीं, आइसीएसई बोर्ड की ओर से पहले दिन 10वीं के विद्यार्थियों की इंग्लिश विषय की परीक्षा आयोजित की जाएगी। आइसीएसई 10वीं की परीक्षा 30 मार्च को समाप्त होगी।
पहली परीक्षा छोड़ी तो नहीं दे पाएंगे दूसरी परीक्षा

सीबीएसई की ओर से इस वर्ष से साल में दो बार 10वीं की बोर्ड परीक्षा आयोजित की जाएगी। सीबीएसई ने दिशा निर्देश जारी करते हुए कहा है कि पहली परीक्षा में विद्यार्थियों का बैठना अनिवार्य है। जो छात्र पहली परीक्षा में शामिल नहीं होंगे वे दूसरी परीक्षा के लिए योग्य नहीं माने जाएंगे।

बोर्ड ने नियमों को समझाते हुए बताया है कि अगर कोई छात्र पहली परीक्षा के दौरान तीन या उससे ज्यादा विषयों की परीक्षा नहीं देता है तो उसे एसेन्शियल रिपीट की कैटेगरी में डाल दिया जाएगा। यानी ऐसे छात्र इसी साल होने वाले दूसरी बोर्ड परीक्षा में नहीं बैठ पाएंगे। उन्हें अगले साल फरवरी में ही मुख्य परीक्षा देने का मौका मिलेगा।
यह छात्र दे सकते हैं बोर्ड की दूसरी परीक्षा

सीबीएसई के 10 वीं के जो छात्र मुख्य परीक्षा में पास हो चुके हैं, वे विज्ञान, गणित, सामाजिक विज्ञान और भाषाओं जैसे तीन विषयों में अपने नंबर सुधारने के लिए परीक्षा दे सकते हैं। जिन्हें पहली यानी मुख्य परीक्षा में कंपार्टमेंट मिली है वे भी दूसरी परीक्षा में शामिल हो सकते हैं।

इसके अलावा वैसे छात्र जो सब्जेक्ट रिप्लेसमेंट के जरिए पास हुए हैं वे भी नंबर बढ़ाने के लिए परीक्षा दे सकते हैं। बोर्ड ने कहा है कि नियमों में किसी भी तरह की छूट या अनुरोध पर विचार नहीं किया जाएगा। बोर्ड का कहना है कि नियमों को इसलिए स्पष्ट किया गया है कि छात्र अपनी तैयारी बेहतर ढंग से करें।
परीक्षा हाल में कैलकुलेटर ने जाना प्रतिबंधित

सीबीएसई ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा केंद्रों पर कैलकुलेटर लाना पूरी तरह मना है। यह नियम गणित, भौतिकी, रसायन विज्ञान, अकाउंटेंसी समेत सभी विषयों पर लागू होता है। साइंटिफिक कैलकुलेटर भी परीक्षा हाल में नहीं ला सकते हैं। यदि कोई छात्र परीक्षा के दौरान कैलकुलेटर का इस्तेमाल करते पकड़ा गया तो उसे परीक्षा केंद्र से बाहर कर दिया जाएगा।

गणित और साइंस की परीक्षा को ध्यान में रखते हुए बोर्ड ने कुछ जरूरी सामग्री ले जाने की अनुमति दी है। छात्र पारदर्शी पाउच में ये सामान ले जा सकते हैं। जिसमें पारदर्शी स्केल, कंपास, डिवाइडर, प्रोटैक्टर, पेंसिल, इरेजर, शार्पनर और ग्राफ और डायग्राम बनाने की सामग्री ले जा सकते हैं। बोर्ड ने साफ कहा है कि परीक्षा हाल में किसी अन्य छात्र से सामान लेना भी मना होगा।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
162915