टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 की शुरुआत हो चुकी है। इस समिट के पहले दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी पहुंचे और भारत मंडपम में लगे सभी एआई स्टॉल पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियो के AI पवेलियन का भी दौरा किया। उन्हें आकाश अंबानी ने जियो के द्वारा डेवलप किए अलग-अलग एआई मॉडल्स के बारे में विस्तार से बताया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जियो इंटेलिजेंस, जियो संस्कृति AI, जियो आरोग्य AI, जियो शिक्षा और जियो AI होम जैसे मॉडलों के बारे में जानकारी ली। इस मौके पर रिलायंस जियो इन्फोकॉम लिमिटेड के चेयरमैन आकाश अंबानी ने पीएम मोदी को रिलायंस के एआई इकोसिस्टम और उनके अलग-अलग मॉडल के बारे में बताया। जियो के एआई मॉडलों का उद्देश्य भारतीय भाषाओम और सांस्कृतिक कंटेंट, स्वास्थ्य सेवाओं, शिक्षा और स्मार्ट होम आधारित सेवाओं को और भी सुलभ बनाना है। है।
क्या है जियो का एआई विजन
रिलायंस ग्रुप के चेयरमैन मुकेश अंबानी का कहना है कि किसी भी तकनीक का वास्तविक लाभ तभी मिलता है जब उसे ज्यादा से ज्यादा लोग इस्तेमाल करे। उनकी सोच और विजन पर चलते हुए जियो शुरुआत से ही एआई फॉर ऑल के विजन पर फोकस करते हुए अपने मॉडल विकसित कर रहा है।
नई दिल्ली में आयोजित इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में देश-विदेश की कई टेक कंपनियां, टेक्नोलॉजी विशेषज्ञ और राष्ट्राध्यक्ष हिस्सा ले रहे हैं।
यह भी पढ़ें- पीएम मोदी ने की मेगा इंडिया AI इम्पैक्ट समिट की शुरुआत, दुनियाभर के राष्ट्राध्यक्ष हुए शामिल |