search

JEE Main 2026 में चंडीगढ़ के छात्रों का जलवा, टॉपर्स की लिस्ट में हुए शामिल; अब JEE Advanced की करेंगे तैयारी

cy520520 1 hour(s) ago views 403
  

चंडीगढ़ के छात्रों ने जेईई मेन 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया



जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। जेईई मेन 2026 के नतीजों में चंडीगढ़ के विद्यार्थियों ने एक बार फिर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर शहर का गौरव बढ़ाया है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) द्वारा जारी आधिकारिक सूचना के अनुसार, शहर के दो टॉपर्स, कपिश मित्तल और आदित्य गुप्ता ने अखिल भारतीय स्तर पर शानदार सफलता दर्ज की है।

इसके साथ ही शहर के ही छात्र यजत मित्तल ने फिजिक्स और गणित में 100 पर्सेंटाइल प्राप्त कर चंडीगढ़ की उपलब्धियों में नया अध्याय जोड़ा है।

शिक्षा जगत से जुड़े विशेषज्ञों के अनुसार, इस सफलता के पीछे विद्यार्थियों की निरंतर मेहनत, मजबूत विषयगत समझ और अनुशासित दिनचर्या अहम रही। टॉपर्स का कहना है कि नियमित अभ्यास, बार-बार पुनरावृत्ति और परीक्षा जैसे माहौल में तैयारी ने आत्मविश्वास बनाए रखने में बड़ी भूमिका निभाई।

कपिश मित्तल ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और शिक्षकों के निरंतर मार्गदर्शन को दिया। वहीं आदित्य गुप्ता ने बताया कि योजनाबद्ध पढ़ाई और स्पष्ट लक्ष्य के साथ की गई तैयारी से उन्हें परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने में मदद मिली।

आदित्य गुप्ता के माता-पिता, जो पेशे से दोनों डॉक्टर हैं, ने कहा कि निरंतर परिश्रम, ईमानदारी और केंद्रित प्रयास ही इस उपलब्धि की असली नींव हैं। उन्होंने कहा कि सही दिशा और समयबद्ध तैयारी से विद्यार्थी किसी भी लक्ष्य को हासिल कर सकते हैं।

शहर के शिक्षाविदों का मानना है कि यह परिणाम चंडीगढ़ के शैक्षणिक वातावरण और विद्यार्थियों में बढ़ती प्रतिस्पर्धात्मक तैयारी की दिशा को भी दर्शाता है। अब इन छात्रों की अगली चुनौती जेईई एडवांस्ड होगी, जिसके लिए शहरभर में उत्साह और उम्मीद का माहौल है।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
158595