search

लुधियाना में नाबालिग की संदिग्ध मौत, पुलिस ने बताया आत्महत्या; चोट के निशान से उठे सवाल

deltin33 Yesterday 22:56 views 517
  

लुधियाना में नाबालिग की संदिग्ध मौत। फाइल फोटो



संवाद सहयोगी, लुधियाना। सलेम टाबरी के इलाके में एक नाबालिग लड़की की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि उसके गले और कुछ जगहों पर चोट के निशान थे। उधर पुलिस का कहना है कि उसने फंदा लगाकर खुदकुशी की है।

मृतका की पहचान कासाबाद निवासी 17 वार्षीय सहरीता खातून के रूप में हुई है। मौके पर पहुंची थाना सलेम टाबरी की पुलिस ने कार्रवाई शुरू की और शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया।

एएसआइ हरमेश लाल ने बताया कि सहरीता खातून पांच भाई और तीन बहने हैं। इनमें वह सबसे छोटी थी। वह अपनी माता की बीमारी के चलते मानसिक तौर पर परेशान रहने लगी थी। उसका इलाज भी चल रहा था।

उन्होंने बताया कि रविवार की देर रात उसकी माता की अचानक तबीयत खराब हो गई। उसके भाई माता को इलाज के लिए अस्पताल ले गए। उनके जाने के बाद घर पर उसके पिता और वह मौजूद थे। परिवार जब अस्पताल से घर लौटा तो सहरीता खातून का शव फंदे से लटका हुआ था।

सूत्रों के अनुसार उसके गले, हाथ और आंख के पास चोट के निशान थे। वहीं पुलिस का कहना है कि मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। इसकी रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असल कारणों का पता लग सकेगा।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
472123