search

झज्जर में चरित्र शक पर सीए पति ने पत्नी का रेता गला, पांच महीने पहले हुई थी शादी

Chikheang 8 hour(s) ago views 515
  

कैप्शन: अंशुल और महक (फाइल फोटो)



संवाद सूत्र, झज्जर। पाहसोर गांव के पास इंडोस्पेस कंपनी के समीप एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां चरित्र पर शक के चलते एक पति ने अपनी पत्नी की तेज धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। मृतका की पहचान हांसी के सेठी चौक, तिकोना पार्क निवासी महक (28) के रूप में हुई है।

आरोपित पति हिसार निवासी अंशुल, जो पेशे से सीए है, ने वारदात को अंजाम देने के बाद पुलिस को गुमराह करने के लिए छीना-झपटी और मारपीट की झूठी कहानी गढ़ी। हालांकि, पुलिस की सख्ती के आगे आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।

पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर बहादुरगढ़ के सामान्य अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया, जिसके बाद शव स्वजनों को सौंप दिया गया है। महक गुरुग्राम के एचडीएफसी बैंक में कार्यरत थी। उसकी शादी करीब पांच महीने पहले 25 सितंबर 2025 को सेक्टर-33, हिसार निवासी अंशुल धवन के साथ हुई थी।

रविवार शाम दोनों हिसार से अपनी गाड़ी में सवार होकर गुरुग्राम के लिए निकले थे। रास्ते में वे करीब 10 मिनट के लिए हांसी में भी रुके थे। आरोपित पति अंशुल ने अपनी पत्नी की हत्या कर शव को सड़क से करीब 100 मीटर अंदर एक सूखे रजवाहे में फेंक दिया।

इसके बाद उसने स्वयं पुलिस को सूचना दी कि उनके साथ किसी ने मारपीट और छीना-झपटी की है, जिसमें उसकी पत्नी की मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, जहां महक का शव लहूलुहान हालत में पड़ा मिला।
सख्ती से पूछताछ में टूटा आरोपित

मामले की जांच के दौरान पुलिस को अंशुल के बयानों में विरोधाभास नजर आया। जब सुरेश हुड्डा, थाना प्रभारी बादली के नेतृत्व में टीम ने वैज्ञानिक तरीके से और सख्ती से पूछताछ की, तो अंशुल टूट गया। उसने स्वीकार किया कि आपसी कहासुनी और चरित्र पर शक के चलते उसने ही महक की हत्या की है।
मृतका के भाई ने लगाए गंभीर आरोप

मृतका के भाई अक्षय ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उसका जीजा अंशुल अक्सर महक के चरित्र पर सवाल उठाता था और उसे मानसिक रूप से परेशान करता था। अक्षय के अनुसार, रविवार रात करीब 10:30 बजे अंशुल के पिता रमेश धवन का फोन आया कि बच्चों के साथ कोई हादसा हो गया है। जब वे भेजी गई लोकेशन पर पहुंचे, तो महक का शव रजवाहे में पड़ा था और पास ही अंशुल की गाड़ी खड़ी थी।


प्रारंभिक जांच में ही लूट और मारपीट की कहानी संदिग्ध लग रही थी। सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपित पति ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। आरोपित को हिरासत में ले लिया है और मामले की हर पहलू से गहनता से जांच की जा रही है। - सुरेश हुड्डा, थाना प्रभारी, बादली।



like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
163263