search

विश्व पुस्तक मेला 2027: स्टॉल बुकिंग के लिए ऑनलाइन पंजीकरण शुरू

cy520520 1 hour(s) ago views 626
  



डिजिटल टीम, नई दिल्ली। अगले साल राजधानी दिल्ली में आयोजित होने वाले दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित पुस्तक मेलों में से एक, \“नई दिल्ली विश्व पुस्तक मेला के लिए स्टॉल और खाली स्थान की ऑनलाइन बुकिंग प्रक्रिया 16 फरवरी 2026 से शुरू हो गई है। पुस्तक प्रेमी और प्रकाशक इस बहुप्रतीक्षित आयोजन का हिस्सा बनने के लिए 31 मार्च 2026 तक पंजीकरण करा सकते हैं।
भारत मंडपम में सजेगा साहित्य का संसार

विश्व पुस्तक मेले का 54वां संस्करण अगले वर्ष 16 से 24 जनवरी 2027 तक प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम के हॉल नंबर 2 से 6 में आयोजित किया जाएगा। शिक्षा मंत्रालय के तत्वावधान में आयोजित होने वाले इस मेले में \“इंडिया ट्रेड प्रमोशन ऑर्गनाइजेशन\“ (ITPO) सह-आयोजक और वेन्यू पार्टनर की भूमिका निभा रहा है।

इस नौ दिवसीय मेले में साहित्य और संस्कृति का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। बच्चों के लिए विशेष गतिविधियां और एक विशिष्ट विषय पर आधारित पवेलियन होंगे। लेखक कोना के माध्यम से पाठक अपने पसंदीदा लेखकों से सीधे रूबरू हो सकेंगे।

पिछले पांच दशकों से यह मेला वैश्विक प्रकाशन जगत के कैलेंडर का एक अनिवार्य हिस्सा बना हुआ है। वर्तमान में भारत दुनिया के अग्रणी प्रकाशन देशों में शामिल है। यह मेला न केवल पाठकों को करोड़ों पुस्तकों का विकल्प देता है, बल्कि प्रदर्शकों के लिए व्यावसायिक अवसर तलाशने और नए शीर्षकों को प्रमोट करने का एक बड़ा मंच भी प्रदान करता है। इच्छुक प्रकाशक, संस्थान और संगठन समय सीमा समाप्त होने से पहले आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से अपना स्थान सुरक्षित कर सकते हैं।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
159086