search

‘मैं नहीं चाहती थी कि वो इस देश में रहे…’ द्वारका हादसे में बेटे की मौत पर मां की चीखों ने सिस्टम पर उठाए सवाल

deltin33 3 hour(s) ago views 309
  

सड़क हादसे में बेटे की मौत की मौत पर इंसाफ के लिए गुहार लगाती मां।



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के द्वारका में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे ने एक मां की पूरी दुनिया उजाड़ दी। 23 वर्षीय साहिल धनेश्रा की मौत के बाद उनकी सिंगल मदर इन्ना माकन के सवाल अब सिस्टम पर सवाल खड़े कर रहे हैं।

बेटे की मौत के बाद बिलखती मां ने कहा कि \“मैं हमेशा चाहती थी कि मेरा बेटा इस देश में नहीं रहे… यहां के हालात देखकर मैं उसे बाहर जाने को कहती थी, लेकिन अब मेरा बच्चा ही नहीं रहा।\“

इन्ना माकन ने बताया कि 3 फरवरी की रात करीब 1:19 मिनट पर पुलिस का फोन उन्हें आया, पुलिस की ओर से बताया गया कि एक स्पोर्ट्स बाइक (R-15) का एक्सीडेंट हुआ है और युवक की मौके पर ही मौत हो गई है।
मैं चिल्लाती रही... मेरा बच्चा सड़क पर ही पड़ा रहा

जब वह घटनास्थल पर पहुंचीं, तो उनका बेटा सड़क पर बुरी हालत में पड़ा था। \“उसकी बाइक के कई टुकड़े हो चुके थे, जैकेट फट चुकी थी। मैं वहां पर 10 मिनट तक चिल्लाती रही, एंबुलेंस सामने ही खड़ी थी, लेकिन मेरा बच्चा सड़क पर ही पड़ा रहा। इसके साथ ही वह फफक पड़ीं।
मां का बड़ा आरोप- \“बेटे को प्राइवेट अस्पताल नहीं ले जाने दिया\“

मां का आरोप है कि अस्पताल पहुंचने के बाद भी उन्हें बेटे को प्राइवेट अस्पताल ले जाने की अनुमति नहीं दी गई। \“मैं चार घंटे तक अस्पताल में चिल्लाती रही, मिन्नते करती रही, अपने बच्चे के लिए आखिरी कोशिश करना चाहती थी, लेकिन किसी ने नहीं सुनी। पोस्टमार्टम के बाद ही बेटे की बॉडी मिली ।

इन्ना ने बताया कि उन्होंने साहिल को अकेले 23 साल तक पाला था और वह एक होनहार और मेहनती युवक था, जिसका सपना विदेश जाकर अपना करियर बनाना था।
द्वारका सेक्टर-11 में तेज रफ्तार स्कार्पियो ने कुचला

पुलिस के अनुसार, यह हादसा द्वारका सेक्टर-11 इलाके में हुआ, जहां एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो SUV ने पहले एक टैक्सी को टक्कर मारी और फिर बाइक पर जा रहे साहिल को कुचल दिया। दुर्घटना में साहिल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि टैक्सी चालक अजीत सिंह घायल हो गया।

जांच में सामने आया कि SUV चला रहा 19 वर्षीय आरोपी अक्षत्रा सिंह के पास वैध ड्राइविंग लाइसेंस नहीं था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया, लेकिन बाद में उसे बोर्ड परीक्षा देने के लिए अंतरिम जमानत मिल गई।
मां का आरोप- जिस SUV ने कुचला, उस पर 13 चालान

मां ने यह भी आरोप लगाया कि जिस SUV से हादसा हुआ, उस पर पहले से ओवरस्पीडिंग के 13 चालान थे। उनका कहना है कि लापरवाही और रसूख के कारण उनके बेटे की जान चली गई।

उन्होंने कहा \“क्या किसी की जान की कीमत इतनी सस्ती है? मैं एक हेल्पलेस मदर हूं… मुझे न्याय चाहिए\“। इस घटना के बाद इन्ना माकन का भावुक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे लाखों लोग देख चुके हैं।
लाइसेंस नहीं था... तेज रफ्तार कार में रील्स बना रहे थे

वीडियो में वह रोते हुए अपने बेटे के लिए न्याय की गुहार लगा रही हैं। वह कह रही हैं कि मेरा बेटा बहुत टैलेंटेड, मेहनती और होनहार था। उसका सपना मैनचेस्टर जाना था, लेकिन एक स्कार्पियो ने उसे बेरहमी से मार डाला।

उनका आरोप है कि SUV चलाने वाले के पास लाइसेंस नहीं था, वह अपनी बहन के साथ तेज रफ्तार का पर रील्स बना रहा था। वीडियो में वे कह रही हैं कि मैं हेल्पलेस मदर हूं, मेरे बेटे की जान चली गई, लेकिन न्याय कहां है? मैं लोगों से अपील करती हूं कि मेरी मदद करें, न्याय दिलवाएं।

यह भी पढ़ें- द्वारका हिट एंड रन मामले में सोशल मीडिया पर छलका मृतक की मां का दर्द, न्याय की लगा रही गुहार
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
472351