search

कानपुर में आज वीआइपी रोड और कचहरी के रूट डायवर्जन, यहां से होकर जाएं

deltin33 1 hour(s) ago views 837
  



जागरण संवाददाता, कानपुर। बार एसोसिएशन चुनाव के चलते वीआइपी रोड और कचहरी के आसपास मंगलवार शाम छह बजे तक यातायात व्यवस्था बदली है। यातायात पुलिस ने ट्रैफिक कंट्रोल के लिए 9305104340 और ट्रैफिक हेल्पलाइन के लिए 93051043871 नंबर जारी किया है।
यह रहेगी व्यवस्था

  • टैफ्को तिराहा व मर्चेट्स चैंबर की ओर से आने वाले सभी वाहन ग्रीनपार्क चौराहे से वीआइपी रोड होकर डीएवी तिराहा की तरफ नहीं जाएं। ये वाहन ग्रीनपार्क चौराहे से बाएं मुड़कर पुष्पेन्द्र चौक (यूनियन बैंक तिराहा) से दाहिने मुडकर ग्रीनपार्क स्टेडियम से पीछे वाले मार्ग से होते हुए डीएवी तिराहा से वीआइपी रोड से गोरा कब्रिस्तान के पीछे होते हुए जाएं। ऐसे वाहन डीएवी तिराहे से मधुवन तिराहे की तरफ नहीं जा सकेंगे।
  • सिलवर्टन तिराहे की ओर से आने वाले वाहन एमजी कालेज चौराहे से मधुवन तिराहे की ओर नहीं जा सकेंगे। ऐसे वाहन एमजी कालेज से बाएं मुडकर ग्रीनपार्क चौराहे से पुष्पेन्द्र चौक (यूनियन बैंक तिराहा) से दाहिने मुड़कर जा सकेंगे।
  • फूलबाग चौराहे की तरफ से आने वाले सभी वाहन मेघदूत तिराहे से वीआइपी रोड सरसैय्याघाट की तरफ नहीं जा सकेंगे। ये वाहन मेघदूत तिराहे से बडा चौराहा से सीधे परेड चौराहा से बाए मूलगंज, सीधे चुन्नीगंज व दाहिने ग्रीनपार्क व एमजी कालेज होते हुए जा सकेंगे।
  • बड़ा चौराहा से कोई भी वाहन चेतना चौराहा, सरसैया घाट व वीआइपी रोड की तरफ नहीं जा सकेंगे। ये वाहन बड़ा चौराहा से मेघदूत व परेड चौराहा होते हुए जा सकेंगे।
  • चेतना चौराहे से अधिवक्ताओं के वाहन पुलिस आफिस से आगे मधुवन तिराहे की तरफ नहीं जा सकेंगे। ये वाहन पुलिस आफिस से दाहिने मुडकर तिकोनियां पार्क की तरफ अपने वाहन पार्क करेंगे।
  • म्योर मिल तिराहे से कोई वाहन भार्गव चौराहे की तरफ नहीं जा सकेंगे।

यहां रहेगी पार्किंग व्यवस्था

  • जेएनके इंटर कालेज (चेतना चौराहा के पास)
  • गैस गोदाम मैदान (लठ्ठा कोठी के पास)
  • नगर निगम इंटर कालेज (एमजी कालेज चौराहा के पास)
  • मधुवन तिराहे के बगल मे डीएवी कालेज मैदान
  • मैकराबर्टगंज हास्पिटल पार्किंग (मर्चेंट्स चैंबर के सामने)
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
472399