search

महोबा में टंकी फटी नहीं थी, भरने की वजह से ओवरफ्लो हो रहा था पानी

LHC0088 1 hour(s) ago views 882
  

टंकी से पानी बहने का वीडियो हुआ था वायरल। जागरण  



जागरण संवाददाता, लखनऊ। महोबा के नगाराडांग गांव में टंकी फटने की खबर का महोबा के जल निगम ग्रामीण अधिशासी अभियंता कार्यालय ने खंडन किया है। साथ ही इसकी रिपोर्ट जिलाधिकारी महोबा को सौंप दी है। टंकी फटने की खबर के बाद अधिशासी अभियंता कार्यालय ने टंकी की जांच करवाई।

अधिशासी अभियंता संदेश सिंह तोमर द्वारा जिलाधिकारी को भेजी गई रिपोर्ट में कहा गया है कि टंकी में किसी भी प्रकार की कोई त्रुटि या क्षति नहीं है। दरअसल टंकी को ओवरफ्लो हो गई थी। जिसकी वजह से टंकी से पानी गिरने लगा।  

टंकी ओवरफ्लो कराने में जिन कर्मचारियों की भूमिका थी, उन्हें हटा दिया गया है। महोबा के एडीएम नमामि गंगे ने बताया कि टंकी में किसी प्रकार का कोई डैमेज नहीं पाया गया है।

यह भी पढ़ें- यूपी विधानसभा में गूंजा जल जीवन मिशन में घपले का मुद्दा, सपा के आरोपों को जलशक्ति मंत्री ने बताया बेबुनियाद

टंकी की थर्ड पार्टी जांच भी करवाई गई है, जिसमें कोई कमी नहीं पाई गई है। इस मामले में जिलाधिकारी ने एक जांच समिति भी गठित कर दी है, जो पूरे प्रकरण की जांच करेगी।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
161064