search

T20 WC Super 8 Qualification Scenario: श्रीलंका से हार के बावजूद ऑस्‍ट्रेलिया के पास है सुपर-8 में पहुंचने का चांस! कंगारू टीम को ये करना होगा

cy520520 1 hour(s) ago views 292
  

Australia T20 WC Super 8 Qualification: कैसे ऑस्ट्रेलियाई टीम सुपर-8 में पहुंच सकती है?



स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Australia T20 World Cup Super 8 Qualification Scenario: मिचेल मार्श की कप्तानी वाली ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम की लगातार दो मैचों में हार झेलने के बाद राह मुश्किल हो गई है। 16 फरवरी को ऑस्ट्रेलियाई टीम को श्रीलंका ने 8 विकेट से मात दी। जहां श्रीलंकाई टीम सुपर-8 में पहुंच गई तो ऑस्ट्रेलियाई टीम  पर ग्रुप स्टेज से बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है। क्या ऑस्ट्रेलिया सुपर-8 में पहुंचेगा या नहीं, यह अब उसके हाथ में नहीं है। कंगारू टीम को यहां चाहिए किस्मत का साथ और अगर उसे भाग्य का साथ मिला तो उसके सुपर-8 में पहुंचने की संभावना काफी कम है।  
जिम्बाब्वे-आयरलैंड में से कौन कटाएगा सुपर-8 का टिकट?

ऑस्ट्रेलिया को जिम्बाब्वे के खिलाफ ग्रुप-स्टेज का हार का सामना करना पड़ा था। ये टी20 विश्व कप 2026 में सबसे बड़ा उलटफेर था। अगर आज जिम्बाब्वे की टीम आयरलैंड को हरा देती है तो जिम्बाब्वे ग्रुप-बी से सुपर-8 में पहुंचने वाली दूसरी टीम बन जाएगी। जिम्बाब्वे को सुपर-8 में पहुंचने के लिए सिर्फ एक जीत की दरकार है।
क्या ऑस्ट्रेलिया अभी भी सुपर-8 में पहुंच सकता है?

इसका जवाब हां है। ऑस्ट्रेलियाई टीम (Australia Men\“s Cricket Team Super 8 Chances) सुपर-8 के लिए अभी भी क्वालीफाई कर सकती है, लेकिन उसके लिए उसे आज होने वाले मैच के नतीजों पर निर्भर रहना होगा। ऑस्ट्रेलिया को दुआ करनी होगी कि आज आयरलैंड जिम्बाब्वे को हरा दें और श्रीलंका भी अपने आखिरी मैच में जिम्बाब्वे को हरा दें, तभी ऑस्ट्रेलिया सुपर-8 में पहुंच पाएगी।  

लेकिन इसमें भी पेंच है कि ऑस्ट्रेलिया को ये भी दुआ करनी होगी कि आयरलैंड अगर जिम्बाब्वे के खिलाफ जीतती है तो ये जीत बड़ी नहीं होनी चाहिए, क्योंकि ऑस्ट्रेलिया को अपना आखिरी मैच ओमान के खिलाफ खेलना है। ऑस्ट्रेलिया ने अगर ओमान को हरा दिया तो ऐसी सूरत में कंगारू टीम, आयरलैंड और जिम्बाब्वे रे 4-4 अंक हो जाएंगे। ऐसी सूरत में ऑस्ट्रेलिया बेहतर नेट रनरेट के आधार पर क्वालीफाई कर सकता है।

आसान भाषा में बताए तो जिम्बाब्वे अगर अपने दोनों मैच हार जाए और ऑस्ट्रेलिया अपना आखिरी मैच बड़े अंतर से जीत जाए तो कंगारू टीम के सुपर-8 की उम्मीदें बचेंगी, लेकिन अगर जिमब्बावे का एक भी मैच धुला या वो जीती, तो ऑस्ट्रेलिया बाहर होगी।
निसांका के शतक से जीती श्रीलंकाई टीम

पथुम निसांका (Pathum Nissanka) की नाबाद शतकीय पारी के दम श्रीलंका ने आईसीसी टी20 विश्व कप के ग्रुप-बी मैच में ऑस्ट्रेलिया को 12 गेंद शेष रहते हुए 8 विकेट से हराकर सुपर-8 में अपनी जगह पक्की की। निसांका की 52 गेंद में नाबाद 100 रन की पारी से श्रीलंका ने जीत के लिए 182 रन के लक्ष्य को 18 ओवर में 2 विकेट गंवाकर आसानी से हासिल किया। उन्होंने अपनी पारी में 10 चौके और 5 छक्के लगाए और दूसरे विकेट के लिए कुसल मेंडिस के साथ 66 गेंद में 97, जबकि पवन रथनायके के साथ तीसरे विकेट के लिए 34 गेंद में 79 रन की अटूट साझेदारी कर टीम को आसान जीत दिलाई।  

यह भी पढ़ें- SL vs AUS: पथुम निसांका के शतक से थर्राया ऑस्ट्रेलिया, श्रीलंका ने एक ही मैच में चकनाचूर किए कई बड़े रिकॉर्ड्स

यह भी पढ़ें- AUS vs SL Highlights: Pathum Nissanka का तूफानी शतक, श्रीलंका ने ऑस्‍ट्रेलिया को घर पर दी शिकस्‍त
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
158963