search

रायबरेली स्टेशन पहुंचने वाले यात्री ध्यान दें! अब बदल गया है ट्रेनों का ये पुराना सिस्टम

deltin33 1 hour(s) ago views 922
  

प्रतीकात्मक तस्वीर



जागरण संवाददाता, रायबरेली। रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को ट्रेनों के साथ ही रिजर्वेशन चार्ट की सही जानकारी मिल सके, इसके लिए प्लेटफार्म पर एलईडी स्क्रीन लगाई गई। जिसे चालू कर दिया गया है। इससे ट्रेनों के आने का समय और प्लेटफार्म नंबर की जानकारी मिल सकेगी।

स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर 22, प्लेटफार्म नंबर दो व तीन पर आठ नई एलईडी स्क्रीन लगाई गई हैं। इसके साथ ही दोनों ओर के फुट ओवरब्रिज में तीन तीन एलईडी स्क्रीन के जरिए अब यात्रियों को ट्रेन रवाना होने से पहले ही चार्ट स्क्रीन पर दिखेगा।

इसके साथ ही प्लेटफार्म नंबर एक पर चार व प्लेटफार्म नंबर दो डिस्प्ले बोर्ड लगाए गए हैं। इन पर रिजर्वेशन चार्ट स्क्रीन पर दिखेगा। इससे उन्हें सीट की जानकारी मिल सकेगी।

रेलवे टेलीकाम विभाग के अवर अभियंता विक्रम का कहना है कि पहले चार्ट तैयार होने में देरी या अनिश्चितता बनी रहती थी, जिससे यात्रियों को टिकट की स्थिति समझने में दिक्कत होती थी। अब जैसे ही चार्ट बनेगा, उसे एलईडी स्क्रीन पर देख सकेंगे।

कुछ विशेष ट्रेनों के लिए चार्ट एक दिन पहले भी तैयार किया जा सकता है। ऐसी स्थिति में भी एलईडी स्क्रीन उसी अनुसार अपडेट होंगी। जिन्होने बताया कि रायबरेली रेलवे स्टेशन पर लगी सभी एलईडी को शुरू कर दिया गया है। अन्य स्टेशनों में भी एलईडी लगाई जाएगी
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
472441