search

Siwan News: सीमा विवाद में उलझी पुलिस, पूरी रात ट्रैक पर पड़ा रहा युवक का शव

cy520520 6 hour(s) ago views 441
  

सीमा विवाद में उलझी पुलिस, पूरी रात ट्रैक पर पड़ा रहा युवक का शव



जागरण संवाददाता, सिवान। जीआरपी व सराय थाना सीमा विवाद के कारण सोमवार की देर रात ट्रेन से कटे एक अज्ञात युवक का शव पूरी रात रेलवे ट्रैक पर ही पड़ा रहा। दोनों थानों के बीच अधिकार क्षेत्र को लेकर चली खींचतान के कारण शव को कब्जे में लेने में अनावश्यक देरी हुई।

मामले की जानकारी जब एसपी पूरन कुमार झा को हुईं तो उनके हस्तक्षेप के बाद शव को मंगलवार की सुबह पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार की देर रात किसी अज्ञात ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

हादसा इतना भयावह था कि युवक का सिर और शरीर अलग-अलग हो गया। घटना की सूचना तत्काल जीआरपी व आरपीएफ को हुई। सूचना मिलने के बाद दोनों की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन घटनास्थल किस थाना क्षेत्र में आता है, इसको लेकर विवाद शुरू हो गया।

जीआरपी ने स्थानीय सराय थाना को सूचना देते हुए शव को कब्जे में लेने की बात कही, जबकि सराय थाना ने इसे जीआरपी का क्षेत्र बताते हुए जिम्मेदारी लेने से इनकार कर दिया। दोनों पक्षों के बीच डिवीजन और सीमा को लेकर पूरी रात विवाद चलता रहा, लेकिन कोई ठोस निर्णय नहीं हो सका।

इस कारण शव पूरी रात ट्रैक पर ही पड़ा रहा, जिससे पुलिस की संवेदनहीनता उजागर हुई। हालांकि, आरपीएफ ने अपने जवान को पूरी रात वह पर तैनात किया था।

सराय थानाध्यक्ष विकास कुमार बिट्टू ने बताया कि डिवीजन को लेकर स्पष्टता नहीं होने के कारण शव को रात में कब्जे में नहीं लिया जा सका। वहीं, जीआरपी थानाध्यक्ष विकास कुमार आजाद ने कहा कि रेलवे के स्पष्ट निर्देश के अनुसार यह मामला स्थानीय थाना क्षेत्र का था, लेकिन स्थानीय थाना ने इसे मानने से इनकार कर दिया।

मंगलवार की सुबह जब स्थानीय मीडिया के माध्यम से घटना की जानकारी एसपी को मिली, तब उन्होंने तत्काल संज्ञान लेते हुए सराय थाना को कार्रवाई का निर्देश दिया। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

फिलहाल, मृतक की पहचान नहीं हो सकी है और पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। इस घटना ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं और यह दर्शाता है कि सीमा विवाद में मानवता भी कहीं पीछे छूट गई।

यह भी पढ़ें- सिवान में 15 अप्रैल से शुरू होगी गेहूं की सरकारी खरीद, किसानों को मिलेगा ₹2585 एमएसपी

यह भी पढ़ें- सिवान की 80533 महिलाओं को सरकार का तोहफा, खाते में भेजे गए 10-10 हजार रुपये
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
159125