search

JEE परीक्षा में फेल होने पर लखनऊ में छात्र ने फंदे से लटककर दी जान, क‍िराए के घर में रह रहा था अकेला

Chikheang 2 hour(s) ago views 910
  

सांकेत‍िक तस्‍वीर।



जागरण संवाददाता, लखनऊ। जेईई परीक्षा में सफल नहीं होने पर रायबरेली के गुरुबख्शगंज स्थित कृष्णपुर तालाब गांव निवासी 17 वर्षीय उज्जवल शुक्ला ने सोमवार की देर रात बाजार खाला के चित्ता खेड़ा मोहल्ले में अपने किराये के मकान में फंदे से लटककर जान दे दी।

वह 12वीं पास करने के बाद चित्ता खेड़ा में अकेले ही किराये पर रहकर जेईई परीक्षा की तैयारी कर रहा था। बीती देर शाम रिजल्ट देखने के बाद वह अपने कमरे में चला गया। काफी देर तक बाहर नहीं आया तो मकान मालिक बुलाने पहुंचा। अंदर से कोई जवाब नहीं मिलने पर सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची तो शव फंदे से लटका मिला। परिवार ने फिलहाल कोई आरोप नहीं लगाए हैं। शव लेकर परिवारजन रायबरेली चले गए।

यह भी पढ़ें- पत्नी से मिलने गांव पहुंचे युवक की तीन साले और ससुर ने कर दी हत्या, एक साल पहले की थी लव मैर‍िज
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
163272