search

रायबरेली में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रेलर की टक्कर से पिकअप सवार चाचा-भतीजे समेत तीन की मौत

Chikheang 5 hour(s) ago views 657
  

ट्रेलर की टक्कर से पिकअप सवार चाचा-भतीजे समेत तीन की दर्दनाक मौत।



संवादसूत्र, लालगंज (रायबरेली)। लालगंज-रायबरेली राजमार्ग पर बदई का पुरवा गांव के पास तेज रफ्तार ट्रेलर ने सामने से आ रही पिकअप में टक्कर मार दी। हादसे में पिकअप का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे पिकअप सवार बुलंदशहर व मछली शहर निवासी चाचा-भतीजे समेत तीन लोग उसमें फंस गए।

फायर ब्रिगेड ने किसी तरह पिकअप काटकर उन्हें बाहर निकाला, लेकिन तब तक तीनों की दर्दनाक मौत हो चुकी थी। पुलिस ने मृतक के परिवारजन की तहरीर पर ट्रेलर चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है।

मछली शहर निवासी विपिन अपनी पिकअप से चालक बुलंदशहर निवासी रोहित के साथ दिल्ली से सामान लादकर बनारस छोड़ने गए थे। सामान उतारने के बाद लौटते समय विपिन अपने घर मछली शहर गए, जहां से उनके चाचा अखिलेश भी उनके साथ दिल्ली जाने के लिए निकले। तीनों पिकअप से वापस दिल्ली लौट रहे थे।

परिवारजन के अनुसार तीनों दिल्ली में रह कर काम करते थे। सोमवार की रात रायबरेली-लालगंज राजमार्ग पर बदई का पुरवा गांव के पास सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने उनकी पिकअप में टक्कर मार दी।

  

टक्कर इतनी तेज थी कि पिकअप का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया और तीनों गंभीर रूप से घायल होकर उसी में फंस गए। टक्कर की तेज आवाज सुन आस-पास के लोग भी मौके पर एकत्रित हो गए। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने फायर ब्रिगेड की टीम काे मौके पर बुलाया।

इसके बाद पिकअप का अगला हिस्सा काटकर तीनों को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए मच्युरी भिजवाया। घटना की जानकारी मिलते ही मृतकों के परिवार में कोहराम मच गया। परिवारजन का रो-रोकर बुरा हाल है।

बताया जा रहा है कि मृतक अखिलेश के तीन बच्चे हैं, दीपक, विकास व मुस्कान। वहीं विपिन भी तीन बच्चों रुद्र, शगुन व दिशा के पिता थे। कोतवाल प्रमोद सिंह का कहना है कि मृतक विपिन के चाचा बालचंद की तहरीर पर केस दर्ज कर ट्रेलर को कब्जे में ले लिया गया है। चालक की तलाश की जा रही है।

यह भी पढ़ें- सोनभद्र में रिहंद बांध से जुड़े नाले में डूबने से महिला और मासूम बच्ची की मौत

यह भी पढ़ें- JEE परीक्षा में फेल होने पर लखनऊ में छात्र ने फंदे से लटककर दी जान, क‍िराए के घर में रह रहा था अकेला
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
163389