search

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के बाद अयोध्या की अर्थव्यवस्था में आया ऐतिहासिक उछाल, स्थानीय कारोबारियों की आय 5 गुना बढ़ी

cy520520 Yesterday 17:56 views 866
  



डिजिटल टीम, लखनऊ। अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा केवल एक सांस्कृतिक और धार्मिक मील का पत्थर नहीं, बल्कि उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था के लिए एक ऐतिहासिक \“टर्निंग पॉइंट\“ साबित हुई है। भारतीय प्रबंधन संस्थान (IIM) लखनऊ की ताजा केस स्टडी “इकॉनमिक रेनेसांस ऑफ अयोध्या“ ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के \“टेंपल इकॉनमी मॉडल\“ पर मुहर लगाते हुए स्पष्ट किया है कि अयोध्या अब देश के नए आर्थिक पावरहाउस के रूप में उभर रही है। रिपोर्ट के अनुसार, सुविचारित बुनियादी ढांचे और प्रशासनिक दृढ़ता के संगम ने अयोध्या को एक पारंपरिक तीर्थस्थल से वैश्विक निवेश केंद्र में तब्दील कर दिया है, जिससे आने वाले समय में केवल पर्यटन गतिविधियों से ₹20,000-25,000 करोड़ का कर राजस्व प्राप्त होने का अनुमान है।
तुलनात्मक बदलाव: ₹500 की दिहाड़ी से ₹2,500 तक का सफर

आईआईएम लखनऊ का अध्ययन अयोध्या की आर्थिक परिस्थितियों का एक चौंकाने वाला तुलनात्मक विश्लेषण प्रस्तुत करता है:


  • अतीत का ठहराव: मंदिर निर्माण से पूर्व अयोध्या की पहचान सीमित थी। वार्षिक पर्यटकों की संख्या महज 1.7 लाख थी और स्थानीय दुकानदारों की दैनिक आय ₹400-500 तक सिमटी हुई थी।

  • वर्तमान का उछाल: प्राण प्रतिष्ठा के शुरुआती 6 महीनों में ही 11 करोड़ से अधिक श्रद्धालु अयोध्या पहुंचे। आज छोटे दुकानदारों और रेहड़ी-पटरी व्यवसायियों की दैनिक आय 5 गुना बढ़कर ₹2,500 तक पहुंच गई है।

निवेश और रोजगार: 1.2 लाख नौकरियों का बनेगा आधार

अध्ययन के मुताबिक, अयोध्या का विकास अब \“मल्टी-सेक्टरल\“ हो चुका है।


  • आतिथ्य क्षेत्र (Hospitality): ताज, मैरियट और विंडहैम जैसी दिग्गज होटल श्रृंखलाएं अब अयोध्या का हिस्सा हैं। 150 से अधिक नए होटल और होमस्टे स्थापित हो चुके हैं और ऑनलाइन बुकिंग में 400% की वृद्धि दर्ज की गई है।

  • MSME और उद्यमिता: लगभग 6,000 सूक्ष्म और लघु उद्योग नए सिरे से स्थापित हुए हैं। अनुमान है कि अगले 4-5 वर्षों में पर्यटन और परिवहन क्षेत्र में 1.2 लाख प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार पैदा होंगे।

  • रियल एस्टेट: मंदिर के आसपास संपत्तियों की कीमतों में 5 से 10 गुना का उछाल देखा गया है, जो वैश्विक निवेशकों को आकर्षित कर रहा है।

वैश्विक आध्यात्मिक केंद्र और सोलर सिटी मॉडल

रिपोर्ट रेखांकित करती है कि अयोध्या का कायाकल्प ₹85,000 करोड़ की पुनर्विकास परियोजनाओं के दम पर हो रहा है। अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे और आधुनिक रेलवे स्टेशन ने इसकी कनेक्टिविटी को वैश्विक स्तर पर पहुँचा दिया है। साथ ही, अयोध्या को \“मॉडल सोलर सिटी\“ के रूप में विकसित कर सतत विकास (Sustainable Development) की मिसाल पेश की जा रही है। आईआईएम की रिपोर्ट यह सिद्ध करती है कि \“आस्था\“ जब योजनाबद्ध \“इन्फ्रास्ट्रक्चर\“ से मिलती है, तो वह पूरे प्रदेश की जीडीपी को नई ऊंचाई देने की क्षमता रखती है।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
159209