search

लखीसराय में अब नहीं चलेगी बौआ और फुचो के बेटे की रंगदारी, SP ने जारी की टॉप-10 बदमाशों की लिस्ट

LHC0088 4 hour(s) ago views 366
  

लखीसराय जिले में टॉप-10 अपराधियों की पहचान, एसपी ने घोषित किया इनाम



संवाद सहयोगी, लखीसराय। जिले में आतंक कायम करने वाले पेशेवर अपराधियों पर अब पुलिस का शिकंजा कस गया है। पुलिस अधीक्षक अवधेश दीक्षित ने जिले के टॉप-10 फरार अपराधियों की सूची जारी करते हुए सभी पर इनाम की घोषणा कर दी है।

मंगलवार को जारी सूची में शामिल अपराधियों की गिरफ्तारी या उनकी सूचना देने वालों को घोषित इनाम राशि देने की बात कही गई है। इनाम की वैधता एक वर्ष तक रहेगी।

एसपी ने बताया कि सूची में शामिल सभी अपराधी विभिन्न संगीन कांडों में फरार हैं और लंबे समय से पुलिस को चकमा दे रहे हैं। आम नागरिक भी यदि सूचना देकर गिरफ्तारी में सहयोग करते हैं तो वे इनामी राशि के हकदार होंगे।

सबसे अधिक 50 हजार रुपये का इनाम शहर के पुरानी बाजार निवासी स्व. ओमप्रकाश सिंह के पुत्र आकाश कुमार उर्फ बौआ पर घोषित किया गया है।

वह गोलीबारी, रंगदारी सहित छह संगीन मामलों में वांछित है। क्षेत्र में वह पहाड़ी गैंग के नाम से कुख्यात है और जैतपुर क्षेत्र के आपराधिक गिरोहों से उसके संबंध बताए जाते हैं। हाल ही में बाईपास रोड पर गोलीबारी की घटना में भी उसका नाम सामने आया था।

इसी प्रकार बड़हिया थाना क्षेत्र के दानी टोला वार्ड-12 निवासी संजय सिंह उर्फ पहलवान के पुत्र नीतीश कुमार उर्फ बजरंगी पर भी 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। बजरंगी गैंग का सरगना माने जाने वाला यह अपराधी छह संगीन कांडों में संलिप्त है।
आठ अपराधियों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम

सूर्यगढ़ा थाना क्षेत्र : पवई निवासी स्व. राधे सिंह के पुत्र मुन्ना सिंह एवं पंकज कुमार, नंदपुर निवासी फुचो सिंह के पुत्र मयंक कुमार उर्फ चिक्कू तथा रतनुपुर निवासी युगल किशोर सिंह के पुत्र प्रीतम कुमार पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है।

तेतरहट थाना क्षेत्र : शरमा निवासी श्रीराम सिंह के पुत्र रमन सिंह (आठ संगीन कांडों में संलिप्त) पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है।

हलसी थाना क्षेत्र : प्रतापपुर निवासी पैरू यादव के पुत्र अंकित कुमार एवं बहरामा निवासी प्रभाकर सिंह के पुत्र दिलखुश कुमार पर 25-25 हजार रुपये का इनाम रखा गया है।

वीरुपुर थाना क्षेत्र : जखौर निवासी भासो सिंह के पुत्र पप्पू सिंह के विरुद्ध 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
161466