search

CBSE परीक्षा में पूछा गया ये रंगोली वाला सवाल, कई छात्रों का गड़बड़ा गया गणित

Chikheang 1 hour(s) ago views 140
  



जागरण संवाददाता, लखनऊ। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद (सीबीएसई) की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाएं मंगलवार से शुरू हो गईं। पहले दिन परीक्षाएं शांतिपूर्वक निपट गईं। हाईस्कूल के कई विद्यार्थियों को गणित में थोड़ी दिक्कतें हुईं। प्रश्न उदाहरण के साथ आए थे, लेकिन समझने में देरी के चलते कई विद्यार्थियों की गणित गड़बड़ा गई।

विद्यार्थी संजीव ने बताया कि कोलम रंगोली पर आधारित प्रश्न ग्रिड पैटर्न को समझाते हुए पूछा गया था। पहले वर्ग में चार, दूसरे में आठ, तीसरे में 12 बिंदु थे। बिंदुओं की संख्या समांतर श्रेणी, पद और सार्वअंतर पूछे गए थे। ऐसे कई प्रश्न थे, जो उदाहरण सहित घुमाकर पूछे गए, उन्हें समझने में वक्त लगा।

विपिन उपाध्याय ने बताया कि गणित का प्रश्न पत्र 24 पेज का था। हालांकि हिंदी व अंग्रेजी दोनों भाषाओं में होने के कारण अधिक दिक्कत नहीं हुई। राजधानी में कैथेड्रल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, हजरतगंज, पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय गोमती नगर, केंद्रीय विद्यालय अलीगंज, बाल विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल, चारबाग सहित 40 परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में परीक्षाएं कराई गईं।

मंगलवार को सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक हाईस्कूल मैथमेटिक्स स्टैंडर्ड और मैथमेटिक्स बेसिक व इंटर बायोटेक्नोलाजी, इंटरप्रेन्योरशिप, शार्टहैंड (इंग्लिश) और शार्टहैंड (हिंदी) की परीक्षाएं कराई गईं।

सीबीएसई के सिटी कोआर्डिनेटर जावेद आलम ने बताया कि हाईस्कूल परीक्षा में राजधानी से 21,929 और इंटर में 21,670 परीक्षार्थी शामिल होने के लिए पंजीकृत हैं। सीबीएसई के क्षेत्रीय कार्यालय के अनुसार पहले दिन कोई भी विद्यार्थी नकल करते या अनुचित साधनों के साथ नहीं मिला।

यूपी बोर्ड परीक्षा आज से 121 केंद्रों पर

यूपी बोर्ड परीक्षा बुधवार से शुरू होगी। जिले में कुल 121 केंद्र बनाए गए हैं। इनमें एक लाख से अधिक विद्यार्थी हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षाएं देंगे। विभाग ने शांतिपूर्ण परीक्षा कराने के लिए 11 सेक्टर मजिस्ट्रेट के साथ ही छह सचल दल और 121 स्टेटिक मजिस्ट्रेट नियुक्त किए हैं।

हाईस्कूल में 51,907 व इंटर में 51,181 विद्यार्थी परीक्षा देंगे। इसके लिए 15 राजकीय, 64 अशासकीय, 41 वित्त विहीन व आदर्श कारागार को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। सादी उत्तर पुस्तिकाएं राजकीय इंटर कालेज निशातगंज से दी जाएंगी। परीक्षाओं की निगरानी के लिए राजकीय जुबिली इंटर कालेज में कंट्रोल रूम बनाया गया है। मंडल स्तर पर संयुक्त शिक्षा निदेशक कार्यालय में मानीटरिंग की जाएगी।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
163347