search

उज्जैन में धोती-कुर्ता, रुद्राक्ष पहने मुस्लिम युवक की पिटाई, हिंदू युवती के साथ महाकाल दर्शन करने पहुंचा था

cy520520 1 hour(s) ago views 179
  

हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ता जफर को पकड़कर ले जाते हुए। (वीडियो ग्रैब)



डिजिटल डेस्क, इंदौर। धोती-कुर्ता और रुद्राक्ष की माला पहनकर मुस्लिम युवक हिंदू युवती के साथ भगवान महाकाल का दर्शन करने के लिए आया था। दोनों पंजाब के मोहाली से आए थे। यहां नानाखेड़ा स्थित होटल में ठहरे थे। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को इसकी जानकारी लग गई और युवक से पूछताछ करने लगे, जैसे ही उसने अपना नाम जफर बताया तो उसकी पिटाई कर दी। इसका वीडियो भी इंटरनेट मीडिया पर बहुप्रसारित हुआ है।
फायर स्टेशन कर्मी है युवक

नानाखेड़ा थाना प्रभारी नरेंद्र कुमार यादव ने बताया कि 28 वर्षीय जफर खान पंजाब के मोहाली में फायर स्टेशन कर्मचारी है। वह अपनी परिचित 32 वर्षीय हिंदू युवती के साथ सोमवार को श्री महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन करने के लिए आया था। यहां दोनों नानाखेड़ा स्थित होटल में कमरा लेकर ठहरे थे।

यह भी पढ़ें- इंदौर में नाइजीरियन युवक गिरफ्तार, प्रेमिका से मिलने पहुंचा था, तीन साल पहले खत्म हो चुका वीजा
मंदिरों में किया दर्शन-पूजन

जफर ने महाकाल दर्शन करने के लिए धोती-कुर्ता और रुद्राक्ष की माला पहनी थी। इसके अलावा माथे पर चंदन भी लगा रखा था। जफर व युवती ने काल भैरव, हरसिद्धि मंदिर के दर्शन के अलावा मंगलनाथ मंदिर में पूजा भी की थी। जफर ने भगवा रंग के धोती-कुर्ता व रुद्राक्ष की माला भी पहन रखी थी।
बताई गलत पहचान

बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को इसकी जानकारी मिली तो उन्होंने जफर को पुलिस को सौंपा। युवक ने होटल में कमरा लेने के लिए गलत पहचान बताई थी। युवती ने बताया कि जफर उसका दोस्त है। दोनों के परिवार भी एक-दूसरे को जानते हैं।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
159161