search

बीपीएससी TRE-4 एग्जाम का शेड्यूल जारी: सितंबर में होगी लिखित परीक्षा, नवंबर में आएगा रिजल्ट

deltin33 1 hour(s) ago views 186
  

बीपीएससी TRE-4 परीक्षा शेड्यूल जारी



राधा कृष्णा, पटना। Bihar Public Service Commission (बीपीएससी) ने शिक्षक भर्ती परीक्षा TRE-4 का आधिकारिक शेड्यूल जारी कर दिया है। आयोग द्वारा जारी परीक्षा कैलेंडर के अनुसार TRE-4 की लिखित परीक्षा सितंबर 2026 में आयोजित की जाएगी, जबकि इसका परिणाम नवंबर 2026 में प्रकाशित किया जाएगा।

22 से 27 सितंबर तक होगी परीक्षा

आयोग के कार्यक्रम के मुताबिक TRE-4 की परीक्षा 22 सितंबर से 27 सितंबर 2026 के बीच विभिन्न केंद्रों पर आयोजित होगी। परीक्षा एकल चरण में लिखित रूप से ली जाएगी।

राज्यभर में बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों के शामिल होने की संभावना है, इसलिए परीक्षा केंद्रों पर विशेष सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी निगरानी रखी जाएगी।
नवंबर 2026 में आएगा रिजल्ट

बीपीएससी ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा का परिणाम नवंबर 2026 में जारी करने की तैयारी है। परिणाम प्रकाशित होते ही आगे की प्रक्रिया—जैसे दस्तावेज सत्यापन और नियुक्ति—शुरू की जाएगी।

आयोग इस बार निर्धारित समय-सीमा में पूरी भर्ती प्रक्रिया संपन्न करने पर जोर दे रहा है, ताकि स्कूलों में शिक्षकों की रिक्तियां जल्द भरी जा सकें।
46,595 पदों पर होगी बहाली

TRE-4 के तहत कुल 46,595 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। यह हाल के वर्षों की सबसे बड़ी शिक्षक भर्ती मानी जा रही है।

इस भर्ती से राज्य के प्राथमिक, मध्य और माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षकों की कमी दूर होने की उम्मीद है, जिससे शिक्षा व्यवस्था को मजबूती मिलेगी।  

  

यह भी पढ़ें- ‍BPSC TRE-4 में बड़ा बदलाव: अब एक अभ्यर्थी, एक ही रिजल्ट; भर्ती व्यवस्था में पहली बार लागू होगा नया फॉर्मूला
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
472615