search

धनबाद से चलेगी IRCTC भारत गौरव ट्रेनः भगवान को अपर बर्थ, नीचे भजन-कीर्तन करते यात्रा करेंगे तीर्थयात्री

Chikheang 1 hour(s) ago views 636
  

भारत गाैरव ट्रेन की जानकारी देते आइआरसीटीसी के टूरिज्म पर्यवेक्षक दीपांकर मन्ना।  



जागरण संवाददाता, धनबाद।

तीर्थयात्री करेंगे ज्योतिर्लिंग दर्शन और भजन-कीर्तन

  

इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कार्पाेरेशन(IRCTC) धनबाद से भारत गौरव ट्रेन चलाएगी। 28 मार्च को ट्रेन खुलेगी और महाराष्ट्र के त्र्यंबकेश्वर, घृष्णेश्वर और भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग के साथ एलोरा गुफाएं, शिरडी, शनि सिंहनापुर और नासिक के पंचवटी जैसे तीर्थ स्थलों का दर्शन कराएगी।

इस ट्रेन की खासियत यह होगी कि तीर्थ यात्रियों के लिए एक कोच में मंदिर भी रहेगा। अपर बर्थ में भगवान गणेश विराजेंगे और नीचे भजन-कीर्तन करते यात्री सफर करेंगे। टूरिज्म पर्यवेक्षक दीपांकर मन्ना ने बताया कि बुजुर्ग यात्रियों के लिए इसके लिए विशेष रूप से कोच तैयार किया गया है।

स्लीपर कोच के दो कूपा हटा कर एक साथ बैठने की जगह बनाई गई है। इसके अलावा 10 या उससे अधिक यात्रियों की ग्रुप बुकिंग पर प्रति यात्री 600 रुपये की छूट भी दी जाएगी। गोमो, हजारीबाग रोड, कोडरमा से भी यात्रा की जा सकेगी।  
पहले भगवान को भोग, फिर यात्रियों को प्रसाद

यात्रा को आध्यात्मिक बनाने के लिए पहले भगवान को भोग लगाया जाएगा। उसके बाद उसी खाने को यात्रियों को परोसा जाएगा। पर्व-त्योहार होने पर उपवास रखने वाले यात्री को फल व अन्य अन्य खान-पान की वस्तुएं उपलब्ध कराई जाएंगी।  
आपात स्वास्थ्य सेवाओं के लिए ट्रेन में रहेंगे डाक्टर

कई बार यात्रा के दौरान बुजुर्ग यात्रियों की तबीयत बिगड़ जाती है। इसे ध्यान में रख कर ट्रेन में डाक्टर भी रहेंगे जो आपात परिस्थितियों में स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराएंगे।  
आइआरसीटीसी दफ्तर से बुक करा सकेंगे टिकट

आनलाइन टिकटों की बुकिंग शुरू हो गई है। यात्री अपनी सुविधा के मुताबिक, धनबाद स्टेशन के दक्षिणी छोर पर स्थित आइआरसीटीसी दफ्तर से भी टिकट बुक करा सकते हैं।
यात्रियों के लिए खास बातें

- स्लीपर में प्रति यात्री 16495, थर्ड एसी 29915 व सेकंड एसी 36635 रुपये
- यात्रियों को तीन बार शाकाहारी भोजन, ठहरने व स्थानीय परिवहन सुविधा
- ट्रेन में पीए सिस्टम से गंतव्य स्थल की दी जाएगी पूरी जानकारी
- प्रत्येक कोच में सीसीटीवी, सुरक्षा गार्ड व टूर मैनेजर
- आन बोर्ड सफाई कर्मी तीन बार करेंगे कोच की सफाई
- ट्रेन प्रस्थान के दो दिन पहले एसएमएस से आएगा खुलने का समय
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
163404