search

बालाघाट में नाबालिग से सहेली के भाई ने किया दुष्कर्म, अस्पताल ले जाते समय रास्ते में प्रसव, 10वीं की परीक्षा से वंचित

cy520520 1 hour(s) ago views 837
  

सहेली के भाई ने नाबालिग का यौन शोषण (प्रतीकात्मक चित्र)



डिजिटल डेस्क, जबलपुर। मध्यप्रदेश के बालाघाट जिला के लांजी थाना क्षेत्र में एक 15 वर्षीय नाबालिग ने शनिवार 14 फरवरी को अस्पताल ले जाते समय नवजात बालक को जन्म दिया। प्रसव के बाद जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं और उन्हें जिला अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर के आईसीयू में भर्ती किया गया है। मामले में पुलिस ने आरोपित के विरुद्ध गंभीर धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
रास्ते में हुआ प्रसव

जानकारी के अनुसार, पीड़िता के माता-पिता मजदूरी के लिए हैदराबाद गए हुए थे और वह अपने बड़े भाई के सहयोग से घर पर रहकर समीप के गांव में कक्षा 10वीं की पढ़ाई कर रही थी। रबी धान की रोपाई के लिए जब माता-पिता घर लौटे, उसी दौरान शनिवार सुबह उसे तेज प्रसव पीड़ा शुरू हो गई।

परिजन बाइक से उसे लांजी अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही प्रसव हो गया। पिता ने तत्काल 108 एंबुलेंस को सूचना दी। मौके पर पहुंची एंबुलेंस की मदद से मां और नवजात को लांजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
वार्षिक परीक्षा से वंचित

पीड़िता कक्षा 10वीं की छात्रा है, लेकिन अब वह वार्षिक परीक्षा में शामिल नहीं हो पाएगी। परिजनों के अनुसार, आरोपित की बहन उसकी सहेली है और दोनों साथ पढ़ती थीं। इसी कारण आरोपी का घर में आना-जाना था।

बताया गया कि करीब एक वर्ष पूर्व पहचान होने के बाद आरोपी और नाबालिग के बीच फोन पर बातचीत शुरू हुई। आरोप है कि आरोपी ने अपने घर और कई बार स्कूल के पीछे नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया, जिससे वह गर्भवती हो गई। डर के कारण पीड़िता ने यह बात परिवार को नहीं बताई।

यह भी पढ़ें- मंडला में सनसनीखेज हत्याकांड : पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर पति को उतारा मौत के घाट, दोनों गिरफ्तार
गंभीर धाराओं में मामला दर्ज

15 फरवरी को अस्पताल पुलिस चौकी से सूचना मिलने के बाद महिला थाना पुलिस ने नाबालिग का बयान दर्ज किया। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 64(2), 65(1), 137(2), 96 तथा पॉक्सो एक्ट की धाराओं 3(ए)/4, 5/6 के तहत मामला दर्ज किया है। प्रकरण को आगे की जांच के लिए लांजी थाना पुलिस को स्थानांतरित कर दिया गया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की तलाश की जा रही है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


जिला अस्पताल पुलिस चौकी से मिली तहरीर के बाद नाबालिग के बयान के आधार पर आरोपित के विरुद्ध मामला दर्ज कर लांजी पुलिस को भेजा गया है। आगे की कार्रवाई लांजी पुलिस के द्वारा की जाएगी।
- किरण वटके, उपनिरीक्षक, महिला थाना प्रभारी।

महिला थाना से एक प्रकरण पहुंचा है, जो एक छात्रा के मां बनाने का मामला है। इस मामले में अपराध पंजीबद्ध है। मामले की विवेचना की जा रही है, जल्द ही आरोपित को गिरफ्तार किया जाएगा।
- दीपसिंह परमार, थाना प्रभारी लांजी।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
159200