search

पुणे: नशे में धुत पुलिसकर्मी ने कार से कई लोगों को रौंदा, कॉन्स्टेबल समेत 6 लोग घायल

deltin33 2025-10-14 20:07:23 views 1276
  

पुणे में पुलिसकर्मी ने कई लोगों को कार से रौंदा। फाइल फोटो



डिजिटल डेस्क, पुणे। महाराष्ट्र के पुणे में एक पुलिसकर्मी (Pune Cop Car Accident) ने कई लोगों पर गाड़ी चढ़ा दी। इस हादसे में 6 लोग घायल हो गए हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, हादसे के समय पुलिसकर्मी नशे की हालत में था। आरोपी को हिरासत में लेकर खून के सैंपल को जांच के लिए भेज दिया गया है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

यह हादसा रविवार की रात लगभग 11 बजे पुणे के रांजणगांव में हुआ। आरोपी पुलिसकर्मी की पहचान हेमंत इनाम के रूप में हुई है। हेमंत का कार पर से अचानक कंट्रोल खो गया और उसने 2 बाइक समेत पैदल चलने वालों को टक्कर मार दी।
लोगों ने सरेआम पीटा

पुलिस के अनुसार, हेमंत अपनी ड्यूटी खत्म करके घर के लिए निकला था। इस दौरान वो पुलिस की वर्दी में नहीं था। ऐसे में टक्कर के बाद जब लोगों ने उसे कार से बाहर निकाला, तो वो नशे में पूरी तरह से धुत था। ऐसे में स्थानीय लोगों ने उसे बुरी तरह से पीटा और फिर पुलिस के हवाले कर दिया।

इस हादसे में कांस्टेबल समेत 6 लोगों को चोट आई हैं। सभी को नजदीकी अस्पताल में भर्ती किया गया है। स्थानीय लोगों के हवाले से पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। आरोपी पुलिसकर्मी के खून का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया है।

(समाचार एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)

यह भी पढ़ें- केरल: हिजाब पहन कर स्कूल पहुंची छात्रा को नहीं मिली क्लास में एंट्री, हाईकोर्ट पहुंचा मामला
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
478131