search

मुजफ्फरपुर के प्रभारी जिला कृषि पदाधिकारी-चालक 50 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार, लाइसेंस न रद करने के बदले मांगी थी रिश्वत

Chikheang 1 hour(s) ago views 813
  

विशेष निगरानी इकाई की गिरफ्त में प्रभारी जिला कृषि पदाधिकारी हिमांशु कुमार (बाएं से चौथा) व उसका निजी चालक (बाएं से दूसरा) जागरण



जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। विशेष निगरानी इकाई (एसवीयू) की टीम ने मंगलवार को मुजफ्फरपुर के प्रभारी जिला कृषि पदाधिकारी हिमांशु कुमार और उनके निजी चालक राम बाबू राय को 50 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। दोनों को समाहरणालय परिसर से गिरफ्तार किया गया।

यह कार्रवाई उर्वरक दुकानदार पीयर थाना क्षेत्र के सखौरा निवासी संजीत कुमार और रंजीत ठाकुर की लिखित शिकायत के आधार पर की गई। पिछले डेढ़ माह में जिला कृषि पदाधिकारी की रिश्वत लेते यह दूसरी गिरफ्तारी है। तीन जनवरी को तत्कालीन जिला कृषि पदाधिकारी सुधीर कुमार को निगरानी की टीम ने 19 हजार रुपये रिश्वत लेते उनके आवास से गिरफ्तार किया गया था।
चालक के माध्यम से ले रहे थे रिश्वत

शिकायतकर्ता उर्वरक दुकानदारों ने आरोप लगाया था कि प्रभारी जिला कृषि पदाधिकारी की ओर से खाद दुकान का लाइसेंस रद करने की धमकी देकर ढाई लाख रुपये की रिश्वत मांगी गई थी। अधिकारी अपने निजी चालक राम बाबू राय के माध्यम से रुपये की मांग कर रहे थे। शिकायत की सत्यता की जांच के बाद एसवीयू ने जाल बिछाया।

तय योजना के तहत मंगलवार को कार्रवाई करते हुए दोनों को 50 हजार रुपये रिश्वत लेते दबोच लिया गया। मौके से पूरी राशि बरामद की गई। गिरफ्तारी की कार्रवाई पुलिस उपाधीक्षक बिंदेश्वर प्रसाद और पुलिस उपाधीक्षक सुधीर कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने की। इस संबंध में एसयूवी थाने में भ्रष्टाचार निरोधक कानून के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। दोनों आरोपितों से पूछताछ की जा रही है।
गिरफ्तारी के समय हंगामा, जुटी भीड़

समाहरणालय परिसर में जैसे ही एसवीयू की टीम ने दोनों को पकड़ा, वे शोर मचाने लगे। इस दौरान वहां लोगों की भीड़ जुट गई। टीम दोनों को पकड़कर आगे बढ़े। अधिकारियों की ड्रेस पर एसवीयू लिखा देख लोगों को समझ में आ गया कि कार्रवाई निगरानी विभाग की है। गिरफ्तारी की खबर परिसर में तेजी से फैल गई। बाद में टीम दोनों को सिटी एसपी कार्यालय ले गई और वहां से पटना के लिए रवाना हो गई।
निगरानी अदालत में होगी पेशी

दोनों आरोपितों को बुधवार को पटना की निगरानी अदालत में पेश किया जाएगा। तीन जनवरी को तत्कालीन जिला कृषि पदाधिकारी सुधीर कुमार को भी रिश्वत मामले में गिरफ्तार किया गया था। उस समय हिमांशु कुमार पश्चिमी अनुमंडल के कृषि पदाधिकारी के पद पर तैनात थे। वह पिछले वर्ष जून में शिवहर से मुजफ्फरपुर तबदला होकर आए थे। सुधीर कुमार के जेल जाने के बाद हिमांशु को जिला कृषि पदाधिकारी का प्रभार दिया गया था। चालक भी शिवहर से ही उनके साथ आया था। कृषि विभाग की इस कार्रवाई के बाद हड़कंप मच गया।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
163502