search

Silver Price Crash: 20 दिन में ₹1.91 लाख टूटी चांदी, फिर आने वाली है भारी गिरावट? एक्सपर्ट ने दी बड़ी चेतावनी

LHC0088 1 hour(s) ago views 207
  

चांदी की कीमतों में भारी गिरावट जारी, विशेषज्ञ ने दी बड़ी चेतावनी



नई दिल्ली| क्या आप चांदी में निवेश करने की सोच रहे हैं? अगर हां, तो थोड़ा रुक जाइए। क्योंकि, मार्केट एक्सपर्ट्स और पिछले 20 दिनों के आंकड़े इशारा कर रहे हैं कि चांदी में अभी और गिरावट आ सकती है।

डेटा पर नजर डालें तो बीते 20 दिनों में चांदी करीब 1,91,000 रुपए (silver price crash) से ज्यादा टूट चुकी है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 29 जनवरी को चांदी ने 4,20,000 रुपए प्रति किलोग्राम का ऑल टाइम हाई (silver price at all time high) बनाया था।

लेकिन 17 फरवरी, मंगलवार को यह गिरकर 2,28,783 रुपए (silver price today) पर बंद हुई। यानी ऊपरी स्तर से भारी करेक्शन देखने को मिला है। एक्सपर्ट्स क् अनुमान है आज यानी बुधवार को भी चांदी क्रैश हो सकती है।
अब आगे कितना गिर सकता है भाव?

केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया (Ajay Kedia) का कहना है कि अगर वैश्विक हालात स्थिर रहते हैं, तो जून-जुलाई तक चांदी का भाव 2 लाख रुपए के नीचे, करीब 1.90 लाख रुपए प्रति किलो तक आ सकता है।

हालांकि इंडस्ट्रियल डिमांड चांदी को कुछ सपोर्ट दे सकती है, लेकिन फिलहाल मजबूत डॉलर और कम होता जियोपॉलिटिकल तनाव, कीमती धातुओं पर दबाव बना रहा है।

यह भी पढ़ें- Gold Silver Price Crash: सोने-चांदी की कीमतें धड़ाम, दिनभर में ₹13000 तक गिरे दाम; एक्सपर्ट ने बताईं गिरावट की 3 वजहें
₹2.25 लाख का स्तर सबसे अहम

चॉइस ब्रोकिंग की कमोडिटी एनालिस्ट कावेरी मोरे के मुताबिक मंगलवार को चांदी में 5.5% की बड़ी गिरावट दर्ज की गई। एशियाई बाजारों में छुट्टियों के कारण लिक्विडिटी कम रही और ट्रेडिंग वॉल्यूम घटा, जिससे गिरावट तेज हुई।

उन्होंने बताया कि 2,25,000 रुपए का स्तर बहुत महत्वपूर्ण है। अगर कीमत इसके नीचे टिकती है, तो दबाव और बढ़ सकता है।

उधर, अमेरिका के कमजोर महंगाई आंकड़ों से उम्मीद जगी है कि फेडरल रिजर्व आगे चलकर ब्याज दरों में कटौती कर सकता है। दरों में कटौती की उम्मीद से डॉलर और बॉन्ड यील्ड में हलचल होती है, जिसका सीधा असर सोना-चांदी जैसी धातुओं पर पड़ता है।

CFTC की 9 फरवरी 2026 तक की रिपोर्ट के मुताबिक, नॉन-कमर्शियल ट्रेडर्स ने सिल्वर फ्यूचर्स में अपनी नेट लॉन्ग पोजिशन 2,922 कॉन्ट्रैक्ट घटाकर 22,955 कर दी है, जो दो साल का निचला स्तर है। साफ है, फिलहाल बाजार में सावधानी का माहौल है।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
161564